cy520520 Publish time 2026-2-20 16:28:31

पश्चिम चंपारण में कौओं की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, डीएम के निर्देश पर आरआरटी ने संभाला मोर्चा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/Crow-Deaths-1771586038090_m.webp

सैनिटाइजेशन करते आरआरटी की टीम । जागरण



संवाद सूत्र, इनरवा (पश्चिम चंपारण)। पिछले दिनों कौओं की अचानक मौत की घटना पर डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को जिला स्तरीय टीम और पशुपालन विभाग टीम पहुंची।

प्रभावित इलाकों में सघन सैनिटाइजेशन एवं कीटाणुशोधन अभियान चलाया जा रहा है, वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में जिला रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) ने मोर्चा संभाल लिया है।

पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक डा. दीपक कुमार, डा. प्रिया राज एवं राउत कविता के नेतृत्व में किया जा रहा है।

वहीं आरआरटी टीम डा. अशोक कुमार, डा. रजनीश कुमार, डा. अमित श्रीवास्तव, डा. अरमानुल्लाह और डा. इकरामुल्लाह प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कैंप कर रहे हैं।

टीम के सदस्य पीपीई किट, मास्क और ग्लव्स पहनकर तालाबों, जल स्रोतों तथा आसपास के खेतों में ब्लीचिंग पाउडर और एंटी-वायरल रसायनों का छिड़काव किया गया।

अधिकारियों के अनुसार पूरी प्रक्रिया बायो-सिक्योरिटी प्रोटोकाल के तहत की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित संक्रमण के स्रोत को प्रारंभिक स्तर पर ही समाप्त किया जा सके। प्रभावित स्थल के आसपास निर्धारित परिधि में सघन सर्विलांस अभियान चलाया जा रहा है।

टीम द्वारा मृत पक्षियों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं। टीम ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और एहतियाती कदमों के कारण किसी व्यापक खतरे की आशंका नहीं है।

अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी बीमार या मृत पक्षी को न छुएं और इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सा पदाधिकारी या स्थानीय प्रशासन को दें।

इधर पोल्ट्री फार्म संचालकों को साफ-सफाई के कड़े इंतजाम रखने, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा मांस एवं अंडों को 70 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर पकाकर ही सेवन करने की सलाह दी गई है। जन-स्वास्थ्य और पशु-पक्षियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा स्थिति पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है।
Pages: [1]
View full version: पश्चिम चंपारण में कौओं की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, डीएम के निर्देश पर आरआरटी ने संभाला मोर्चा