deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

दिल्ली में रिश्तों का कत्ल! मुखर्जी नगर में दो साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या, मौसी पर लगा आरोप

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/_DELHI-CRIME-1771587731181_m.webp

दिल्ली के मुखर्जी नगर में दो साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मुखर्जी नगर में दो साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

महिला अपने दो साल के बेटे को लेकर मायके आई थी, इसी दौरान बच्चे की मौसी उसे एसएफएस फ्लैट स्थित पार्क में घुमाने के बहाने लेकर आई और इसी दौरान गला घोंटकर हत्या कर दी। मौसी बेहोशी की हालत में पाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि महिला ने बच्चे की गला घोंटकर हत्या की है।
बच्चे के साथ मायके आई थी महिला

एक स्थानीय निवासी ने बच्चे को पार्क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि, महिला को जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि बच्चा और उसकी मां ओल्ड सीलमपुर की रहने वाली हैं और मुखर्जी नगर स्थित एसएफएस फ्लैट्स में अपने मायके आई थीं। पुलिस ने बताया कि पीसीआर काल बच्चे के मामा ने की। बच्चे की उम्र एक साल नौ महीने बताई जा रही है। महिला का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली के संजय झील इलाके में दो दोस्तों पर चाकू से हमला, एक की मौत और दूसरा घायल
Pages: [1]
View full version: दिल्ली में रिश्तों का कत्ल! मुखर्जी नगर में दो साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या, मौसी पर लगा आरोप