deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

दरभंगा में अनोखा मामला, मनरेगा में खेल, एक पुलिया के बीच में दीवार जोड़कर दो बार भुगतान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/pool-1771589361001_m.webp

एक जगह पर दो योजनाओं के नाम से निर्माण कराई गई पुलिया। जागरण



संवाद सहयोगी, हनुमाननगर (दरभंगा)। Double payment MNREGA bridge : मनेगा (विकसित भारत-जी राम जी योजना) मजदूरों को समृद्ध करने के लिए बनाई गई है। लेकिन, विभाग की मिलीभगत से कुछ लोगों ने इस योजना को लूट का साधन बना दिया है।

हनुमाननगर प्रखंड के रूपौली का जो मामला सामने आया है, उसे देख सभी दंग हैं। पंचायत समिति मद से एक पुलिया का निर्माण किया गया। लेकिन, इसके बीच एक दीवार को जोड़कर दो योजनाओं का रूप दे दिया गया। ऐसे में एक योजना के नाम पर दो योजना की राशि उठाव कर ली गई ।

पुलिया एक और नाम दो के खेल में 14 लाख से अधिक की योजना पोर्टल पर दर्शाई गई है। कार्य स्थल पर शिलापट्ट भी नहीं है। ग्रामीण विनोद चौधरी, डघरौल के राजीव राय आदि ने कहा है कि एक पुलिया का निर्माण कर दो अलग-अलग नाम से योजनाओं को दिखाकर राशि की निकासी कर ली गई है।

पुलिया के बीच में मात्र एक दीवार लगाकर पांच लाख 33 हजार 562 रुपये की एक योजना बनाई गई। इसमें 98 हजार 130 रुपये मजदूर के नाम पर निकासी कर ली गई है। हालांकि, सामग्री भुगतान पोर्टल पर लंबित दिखाया गया है।

इसकी कार्य अवधि आठ मार्च से आठ जुलाई 2025 अंकित है। इसी को राजेन्द्र राय के खेत के नजदीक दिखाकर दूसरी योजना दिखाई गई है। जो आठ लाख 87 हजार 959 रुपये की है। इसमें मजदूरों के नामे 95 हजार 113 रुपये का भुगतान किया गया है।

पहली योजना की तरह इसमें भी मटेरियल का भुगतान लंबित है। इस कार्य की योजना अवधि 20 मई से 20 सितंबर 2025 अंकित है। कार्यस्थल पर दोनों हीं योजना का स्थल एक ही है।

यह मामला प्रकाश में आने के बाद माकपा नेता श्याम भारती, माले नेता सुनील राय ने डीएम से पूरे मामले की जांच लोकपाल से कराने की मांग की है। पीओ कुमारी श्वेता ने बताया कि हमसे पूर्व के पीओ के कार्यकाल में दो एस्टीमेट पर दो पुल का निर्माण कराया गया है। निर्माण प्राक्कलन के अनुरूप की गई है।
Pages: [1]
View full version: दरभंगा में अनोखा मामला, मनरेगा में खेल, एक पुलिया के बीच में दीवार जोड़कर दो बार भुगतान