प्रसिद्ध बांग्ला लेखक मणि शंकर मुखर्जी का 93 वर्ष की आयु में निधन, ममता ने जताया शोक
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/shankar-1771590976513_m.webpप्रसिद्ध बांग्ला लेखक मणि शंकर मुखर्जी का 93 वर्ष की आयु में निधन (फोटो सोर्स- विकिपीडिया)
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। ‘शंकर’ के नाम से मशहूर बांग्ला लेखक मणि शंकर मुखर्जी का शुक्रवार दोपहर यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके स्वजनों ने यह जानकारी दी। वे 93 वर्ष के थे। स्वजनों ने बताया कि मुखर्जी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनके परिवार में दो बेटियां हैं। मुखर्जी के ‘चौरंगी’ जैसे उपन्यासों ने शहरी जीवन और समाज की जटिलताओं को बखूबी उजागर किया तथा वह बांग्ला साहित्य के सबसे लोकप्रिय लेखकों में से एक माने जाते थे। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ऐसी महान साहित्यिक हस्ती बताया, जिनकी रचनाएं पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।
ममता ने क्या लिखा?
ममता ने एक्स पर लिखा- मशहूर बंगाली लेखक मणिशंकर मुखर्जी (शंकर) के निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है। उनके जाने से बंगाली साहित्य की दुनिया का एक चमकता सितारा डूब गया है। \“चौरंगी\“ से लेकर \“कट अजनयारे\“ तक, \“सीमाबुद्ध\“ से लेकर \“जनअरण्य\“ तक- उनकी हमेशा रहने वाली रचनाओं ने पीढ़ियों से बंगाली पाठकों को मोहित किया है।
आम आदमी के जीवन के संघर्ष की अनकही कहानियां उनकी रचनाओं से निकली हैं। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। मैं उनके शोक संतप्त परिवार और अनगिनत चाहने वाले प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।
सुकांत मजूमदार ने भी जताया शोक
केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री और बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डा सुकांत मजूमदार ने भी मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें बंगाल के सबसे लोकप्रिय लेखकों में से एक बताया।
सुकांत ने एक्स पर लिखा- बंगाल के सबसे लोकप्रिय लेखकों में से एक मणिशंकर मुखर्जी के निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है। उनकी बेहतरीन साहित्यिक रचनाएं - चौरंगी, जन अरण्य, खीरन प्रभु वगैरह ने बंगाल के पढ़ने वाले समुदाय को समृद्ध किया है और पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरणा दी है। उनकी साहित्यिक रचनाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक अनमोल खजाना रहेंगी और हमेशा याद रखी जाएंगी।
अरबों गैलन पानी और बिजली की भारी खपत... AI से एक सवाल का जवाब पाना कितना महंगा? हैरान कर देंगे आकंड़े
Pages:
[1]