जम्मू संभाग में मढ़ विधानसभा के 90 परिवारों को मिली राहत, सरकार ने बताया 8.87 लाख रुपये किए वितरित
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/Flood-Relief-1771593202656_m.webpमढ़ विधानसभा में बाढ़ से हुआ था काफी नुकसान। फाइल फोटो।
जागरण संवाददाता, जम्मू। मढ़ विधानसभा के 90 परिवारों को पिछले वर्ष अगस्त माह में बाढ़ से हुए नुकसान की एवज में 8 लाख 87 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की गई। इसके अलावा बाढ़ की अवधि के दौरान भारतीय रेड क्रास सोसाइटी के माध्यम से राशन और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी प्रदान की गईं।
यह जानकारी शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान मढ़ के विधायक सुरेंद्र कुमार के प्रश्न के उत्तर में सरकार की अोर से दी गई। सरकार ने जवाब में कहा कि मढ़ विधानसभा में पिछले वर्ष बाढ़ के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा था।
राहत और पुनर्वास के कार्यों में कोई लापरवाही अथवा देरी नहीं हुई। जिला प्रशासन ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के एसओपी के अनुसार तत्काल मूल्यांकन और प्रतिक्रिया उपाय करते हुए आपदा पर तुरंत कार्रवाई की।
एसडीआरएफ के मानदंडों के तहत प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता प्रदान की गई। सहायता के एसडीआरएफ मानदंडों के अनुसार मढ़ निर्वाचन क्षेत्र में 90 प्रभावित परिवारों को 8,87,000 की राशि वितरित की गईहै।
इसके अलावा बाढ़ से प्रभावित हुए जलापूर्ति और बिजली ढांचे के बहाली के कार्य पूरे कर लिए गए हैं जबकि कुछ सड़कों व संबंधित कार्यों को फंड्स की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए अगले तीन महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए एस्टीमेट तैयार किए जा चुके हैं। जैसे ही फंड्स उपलब्ध होंगे कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
Pages:
[1]