Chikheang Publish time 2026-2-20 18:26:51

CCTV हैंडओवर पर रेलवे टेलीकॉम की आपत्ति, स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए लगाए गए 10-10 सीसीटीवी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/CCTV-Handover-1771593379771_m.webp



जागरण संवाददाता, रायबरेली। श्रीराजनगर, कुंदनगंज, बछरावां, हरचंदपुर, गंगागंज, रायबरेली, रूपामऊ, जायस और फुरसतगंज रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 10-10 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह कार्य एक निजी कंपनी के माध्यम से कराया गया।

रेलवे टेलीकाम विभाग के अधिकारियों ने पहले ही प्रत्येक स्टेशन पर कैमरे लगाने के लिए स्थान चिन्हित किए थे, ताकि प्लेटफार्म, प्रवेश द्वार और संवेदनशील क्षेत्रों की समुचित निगरानी हो सके। टेलीकाम के अधिकारी के मुताबिक संबंधित कंपनी ने निर्धारित स्थानों के बजाय कैमरे अपने स्तर से अन्य स्थानों पर स्थापित कर दिए।
कैमरों को कर दिया चालू

हालांकि, इंस्टालेशन के बाद कैमरों को चालू कर दिया गया और उनकी मानिटरिंग रायबरेली रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से शुरू भी कर दी गई। वर्तमान में इन स्टेशनों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है, जिससे यात्रियों को सुरक्षा का आंशिक लाभ मिल रहा है। मामला तब सामने आया जब कैमरों को औपचारिक रूप से रेलवे टेलीकाम विभाग को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

विभागीय अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि कई कैमरे चिन्हित बिंदुओं से अलग स्थानों पर लगे हैं। इससे कवरेज पर सवाल खड़े हो गए। रेलवे टेलीकाम विभाग अवर अभियंता विक्रम कुमार का कहना है कि कार्य दायी संस्था के द्वारा मानक पर कैमरे नहीं लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- अब तहसीलदार करेंगे PM किसान सम्मान निधि का निस्तारण, तहसील स्तर पर होगा समाधान

इसलिए हैंडओवर नहीं लिया गया। जिन कैमरों के गुणवत्ता की जांच समेत अन्य बिन्दुओं पर उच्चाधिकारी को रिपोर्ट तैयार करके भेजी जाएगी।
Pages: [1]
View full version: CCTV हैंडओवर पर रेलवे टेलीकॉम की आपत्ति, स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए लगाए गए 10-10 सीसीटीवी