deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

यूपी में मानदेय बढ़ने के एलान के बाद शिक्षामित्रों में खुशी की लहर, मंदिर में जाकर किया पूजन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/73216842-1771597224914-1771597242473_m.webp

मानदेय में वृद्धि होने पर शहर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर वितरण करते शिक्षा मित्र। जागरण



जागरण संवाददाता, बलिया। अप्रैल माह से मानदेय में आठ हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा से जिले के शिक्षामित्रों में हर्ष का माहौल है। उन्हें अब तक दस हजार रुपये मानदेय मिलता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जैसे ही विधानसभा में अप्रैल से 18 हजार रुपये देने की घोषणा की शिक्षामित्र खुशी से उछल पड़े।

शिक्षा मित्रों ने कहा कि यह निर्णय उनके लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष और अपेक्षाओं के बीच बड़ी राहत लेकर आई है। शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में जिले के शिक्षा मित्र बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। वहां मत्था टेककर पूजन किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के साथ ही जिले के 2700 से अधिक शिक्षामित्रों के लिए सकारात्मक संदेश देने वाला है। मानदेय वृद्धि से शिक्षा मित्रों के परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा और कार्य के प्रति मनोबल भी बढ़ेगा।

प्रांतीय संयुक्त मंत्री अखिलेश पांडेय ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षा मित्रों की भावनाओं और समस्याओं को समझते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे पहले कैशलेस इलाज की सुविधा भी दे चुकी है।

जिला महामंत्री अमृत सिंह, जिला मंत्री डिंपल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष लालजी वर्मा, जगनरायण पाठक, शिवजी यादव, अरविंद तिवारी, अनिल कनौजिया आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- CM योगी के एलान के बाद खिल उठे शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के चेहरे, अप्रैल से मिलेंगे 18 हजार रुपये
Pages: [1]
View full version: यूपी में मानदेय बढ़ने के एलान के बाद शिक्षामित्रों में खुशी की लहर, मंदिर में जाकर किया पूजन