deltin33 Publish time 2026-2-20 19:57:03

अब बोर्ड परीक्षाओं के लिए लेट नहीं होगे CBSE के छात्र, दिल्ली मेट्रो में जांच और टिकट पर मिलेगी प्रायोरिटी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/METRO-1771597911075_m.webp

दिल्ली में परीक्षा देने वाले CBSE के छात्रों को मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी प्राथमिकता। (AI Generated Image)



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर जांच और टिकट लेने में परेशानी नहीं होगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि एडमिट कार्ड साथ रखने वाले छात्रों को मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच में प्राथमिकता दी जाएगी।

टिकट खरीदते समय भी एडमिट कार्ड दिखाने पर टिकट आफिस मशीन (टीओएम) और कस्टमर केयर सेंटर (सीसी) पर छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी। परीक्षा के दिनों में मेट्रो स्टेशनों पर विशेष केंद्रीकृत घोषणाएं की जाएंगी, ताकि छात्रों को आसानी से आवश्यक जानकारी मिल सके। इस व्यवस्था से छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro: देश का 25वां शहर है मेरठ, जहां दौड़ेगी मेट्रो; सबसे पहले यहां चली थी यह ट्रेन
Pages: [1]
View full version: अब बोर्ड परीक्षाओं के लिए लेट नहीं होगे CBSE के छात्र, दिल्ली मेट्रो में जांच और टिकट पर मिलेगी प्रायोरिटी