ओडिशा बजट 2026-27: राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को खिलाई दही-चीनी, निभाई शुभ परंपरा
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/Odisha-Budget-1771602142086_m.webpराज्यपाल डॉ. हरिबाबू कंभमपति ने लोक भवन में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को खिलाई दही-चीनी। (जागरण)
शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा में वित्त वर्ष 2026–27 के लिए बजट पेश किए जाने से पहले एक पारंपरिक और शुभ दृश्य देखने को मिला।
बजट प्रस्तुति से पूर्व ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कंभमपति ने लोक भवन में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को ‘दही-चीनी’ खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसे राज्य की परंपरा और शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री, जो स्वयं वित्त विभाग का दायित्व भी संभाल रहे हैं, ने राज्यपाल से आगामी बजट की रूपरेखा, प्राथमिकताएं और विकास के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। यह मुलाकात सौजन्यपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें राज्य के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और आर्थिक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया।
इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा विधानसभा में वित्त वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत किया। राज्य सरकार की ओर से कुल 3 लाख 10 हजार करोड़ रुपये का बजट सदन के पटल पर रखा गया।
बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दिए जाने की उम्मीद जताई गई है।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच यह मुलाकात लोक भवन में हुई, जो राज्य की प्रशासनिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। परंपरा के अनुसार बजट से पहले दही-चीनी खिलाने की रस्म को शुभ माना जाता है, ताकि सदन में प्रस्तुत होने वाला बजट राज्य के लिए समृद्धि और प्रगति लेकर आए।
उल्लेखनीय है कि ओडिशा में हर वर्ष बजट से पहले इस तरह की परंपराएं न केवल सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाती हैं, बल्कि संवैधानिक पदों के बीच सौहार्द और समन्वय का भी संदेश देती हैं।
यह भी पढ़ें- ओडिशा में विकास का रोडमैप: मुख्यमंत्री मोहन माझी ने पेश किया 3.10 लाख करोड़ का महाबजट
Pages:
[1]