cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

नोएडा एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए जल्द शुरू होगा जमीन अधिग्रहण, YEIDA को 1204 करोड़ रुपये जारी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/GANGA-LINK-1771602969118_m.webp

गंगा लिंक एक्सप्रेस वे के लिए जल्द शुरू होगा जमीन क्रय। (AI Generated Image)



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए जमीन क्रय का काम जल्द शुरू होगा। शासन ने जमीन क्रय के लिए यीडा को 1204 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

इस राशि से यीडा अपने अधिसूचित क्षेत्र में लिंक एक्सप्रेस वे के लिए जमीन क्रय करेगा। यीडा के अधिसूचित क्षेत्र से बाहर बुलंदशहर जिले में जमीन क्रय की जिम्मेदारी यूपीडा की होगी।

गंगा एक्सप्रेस वे को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी के लिए यूपीडा लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण करेगा। 74.3 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेस वे बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के 56 गांवों से होकर गुजरेगा।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ के ग्रेटर नोएडा दौरे पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, एक्सप्रेसवे और बॉर्डर पर यातायात प्रभावित

यीडा के अधिसूचित क्षेत्र में इसके लिए 16 गांव की 754 एकड़ जमीन क्रय की जाएगी। यीडा क्षेत्र में एक्सप्रेस वे की लंबाई 20 किमी और चौड़ाई 130 मीटर होगी।

यीडा ने जमीन क्रय करने के लिए शासन से राशि मांगी थी। शासन की ओर से यीडा को 1204 करोड़ रुपये इस मद में उपलब्ध कराए गए हैं। प्राधिकरण इस रकम से अपने अधिसूचित क्षेत्र में लिंक एक्सप्रेस वे के लिए जमीन क्रय करेगा।
दोनो ओर बनेगी सर्विस लेन

गंगा एक्सप्रेस वे के 44 किमी प्वांइट से शुरू होकर फिल्म सिटी के नजदीक मिलेगा यमुना एक्सप्रेस वे से लिंक एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे के 44 किमी प्वाइंट से शुरू होकर फिल्म सिटी सेक्टर 21 के नजदीक यमुना एक्सप्रेस वे पर कनेक्ट होगा। इसके दोनों ओर सर्विस लेन बनाई जाएगी।

यह सर्विस लेन लिंक एक्सप्रेस वे की यीडा के सेक्टरों से कनेक्टिविटी होगी। इसके बनने से यीडा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ जाएगी। यात्रियों की आवाजाही आसान होगी। इसके साथ ही यीडा के औद्योगिक सेक्टरोंं को कच्चे माल व तैयार उत्पाद सड़क मार्ग के जरिये भेजे जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे होगा स‍िक्‍सलेन, यूपी के इस ज‍िले में भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू







लिंक एक्सप्रेस वे के लिए जमीन क्रय का काम जल्द शुरू हो जाएगा। शासन ने यीडा के अधिसूचित क्षेत्र में जमीन क्रय के लिए राशि जारी कर दी है।
-

राकेश कुमार सिंह, सीईओ यीडा
Pages: [1]
View full version: नोएडा एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए जल्द शुरू होगा जमीन अधिग्रहण, YEIDA को 1204 करोड़ रुपये जारी