Chikheang Publish time 2026-2-20 21:56:43

कंबोडिया के पर्यटकों को बिहार आने का न्योता, 10-30 दिनों बौद्ध सर्किट यात्रा की योजना

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/Patna-News-(90)-1771605641258_m.webp



राज्य ब्यूरो, पटना। पर्यटन विभाग ने कंबोडिया के पर्यटकों को बिहार आने का न्योता दिया है। पर्यटकों के लिए दस से तीस दिनों की भ्रमण योजना भी बनाई गई है, जिसमें खासतौर पर बौद्ध सर्किट को शामिल किया गया है। पर्यटन विभाग बोधगया में कंबोडियन फूड रेस्तरां शुरू करने की योजना पर भी कार्य कर रहा है।

शुक्रवार को भारतीय दूतावास कंबोडिया, केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और बिहार पर्यटन के बीच बौद्ध सर्किट में पर्यटन बढ़ाने को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में पर्यटन सचिव निलेश रामचंद्र देवरे, विशेष सचिव उदयन मिश्रा, संयुक्त निदेशक राजेश रौशन सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस बैठक में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सचिव ने कंबोडिया सरकार के पदाधिकारियों, पर्यटन क्षेत्र के निवेशकों और अन्य हितधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार बौद्ध धर्म का सबसे प्रमुख केंद्र है।

रामपुरवा, लौरिया नंदनगढ़, अरेराज, केसरिया, वैशाली, पटना, भागलपुर, जहानाबाद के वाणावर, नालंदा, राजगीर और बोधगया में स्थित बौद्ध धर्म के प्रमुख केंद्रों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार यहां पर्यटकीय सुविधाओं का सतत निर्माण कर रही है।

उन्होंने कंबोडिया सरकार के साथ संयुक्त ब्रांडिग की योजना के साथ बिहार को जानो और अंकोरवाट से बोधगया जैसी पहल शुरू करने की इच्छा व्यक्त की। इसपर कंबोडिया सरकार के प्रतिनिधियों ने सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में नौवीं की छात्रा का थार से अपहरण, मौका पाकर भागी

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में एथेनॉल टैंकर में ट्रक ने मारी टक्कर, NH-27 पर रिसाव से मचा हड़कंप; बचाव कार्य जारी

यह भी पढ़ें- दरभंगा डीएमसीएच में ऑक्सीजन पाइपलाइन में गंभीर सुरक्षा खामियां उजागर
Pages: [1]
View full version: कंबोडिया के पर्यटकों को बिहार आने का न्योता, 10-30 दिनों बौद्ध सर्किट यात्रा की योजना