cy520520 Publish time 2026-2-20 21:56:45

पानीपत में नाले में गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत, पहचान नहीं

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/dead-body-(8)-1771606091418_m.webp

पानीपत में नाले में गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पानीपत। शहर के ड्रेन-1 के सैनी कालोनी के पास शुक्रवार देर शाम एक 32 वर्षीय युवक नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश करनी शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।

सैनी कालोनी के पास लोगों ने बताया कि युवक नाले के किनारे से गुजर रहा था। तभी वह चलते समय जाली को पकड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नाले में जा गिरा। नाले में पानी ज्यादा होने से वह नीचे चला गया।

उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद पुलिस को पहुंचने में समय लग गया। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर नाले में उतरकर युवक को तलाश कर बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
Pages: [1]
View full version: पानीपत में नाले में गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत, पहचान नहीं