deltin33 Publish time Yesterday 22:27

T20 World Cup 2026 के बीच साउथ अफ्रीका ने अपनी एक और टीम का किया एलान, केशव महाराज बने कप्तान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/Keshav-Maharaj-1771607062269_m.webp

साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का किया एलान



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। कीवी टीम के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के लिए स्टार स्पिनर केशव महाराज को टीम का कप्तान बनाया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद ये सीरीज खेली जानी है और इस वजह से नियमित कप्तान ऐडन मार्करम को आराम दिया गया है।

प्रोटीज टीम भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखा रही है। उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है और सुपर-8 में उनका पहला मैच भारत के खिलाफ होना है। टी20 वर्ल्ड कप 8 मार्च तक खेला जाना है और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की शुरूआत 15 मार्च से होगी, इसी को ध्यान में रखते हुए इस टीम से कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
साउथ अफ्रीका ने नई टीम का किया एलान

केशव महाराज पहले भी मार्करम की अनुपस्थिति में साउथ अफ्रीका की अगुवाई कर चुके हैं। ऐसे में वे एक बार फिर से अपनी टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। महाराज के अलावा इस टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ियों को भी आराम दिया गया है। हालांकि, गेराल्ड कोएटजी और टोनी डी जोर्जी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कुछ अनुभव लाते हैं।

इसके अलावा तेज गेंदबाजी में ओट्टीनल बार्टमैन भी शामिल हैं। बार्टमैन न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में बेहतरीन गेंदबाज साबित हो सकते हैं क्योंकि वे नई गेंद के साथ स्विंग प्राप्त करते हैं। बार्टमैन ने भारत के खिलाफ भी टी20 सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की थी और भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था।
टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

केशव महाराज (कप्तान), ओट्टीनल बार्टमैन, ईथन बॉश, गेराल्ड कोएट्जी, टोनी डी जोर्जी, कॉनर एस्टरहुइजन, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, नकोबानी मोकोएना, एंडिले सिमेलाने, लूथो सिपामला, प्रेनेलन सुब्रायेन और जेसन स्मिथ।
टी20 सीरीज का शेड्यूल

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरूआत 15 मार्च से होगी और पहला मैच माउंट मंगानुई में खेला जाएगा। दूसरा मैच 17 मार्च को हैमिल्टन, तीसरा 20 मार्च को ऑकलैंड, चौथा 22 मार्च को वेलिंग्टन और पांचवां मुकाबला 25 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- AUS vs OMAN: जैंपा की गेंदबाजी के बाद मार्श के तूफान में उड़ा ओमान, ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ सफर किया समाप्त

यह भी पढ़ें- CSK के स्टार खिलाड़ी को कम उम्र में शादी करना पड़ा भारी, पत्नी ईशानी के साथ तलाक के बाद बयां किया अपना दर्द
Pages: [1]
View full version: T20 World Cup 2026 के बीच साउथ अफ्रीका ने अपनी एक और टीम का किया एलान, केशव महाराज बने कप्तान