हैदराबाद में CBI अदालत को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, हुई गहन तलाशी; फर्जी निकली बात
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/CBI-(2)-1771607517774_m.webpहैदराबाद में CBI अदालत को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद में सीबीआइ अदालत को शुक्रवार को एक और बम की धमकी वाला ईमेल भेजा गया, जिससे दहशत फैल गई। कोर्ट को भेजे गए ईमेल में चेतावनी दी गई थी कि शुक्रवार को विस्फोट होंगे। कोर्ट अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। परिसर को खाली कराया गया और गहन तलाशी अभियान चलाया गया।
बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों को परिसर की पूरी तरह से तलाशी के लिए लगाया गया। ईमेल में चेतावनी थी कि कोर्ट में \“12 आरडीएक्स बम\“ लगाए गए हैं, जो दोपहर 12:05 बजे फटेंगे।
फर्जी निकली बात
सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने न्यायाधीशों, कर्मचारियों, वकीलों और मुवक्किलों को कोर्ट भवन से बाहर निकाला। इसी तरह का एक ईमेल बुधवार को भी प्राप्त हुआ था और पुलिस द्वारा परिसर की व्यापक तलाशी के बाद यह फर्जी साबित हुआ।
इससे पहले, दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड में गुरुवार को स्कूलों, सचिवालय और पुलिस मुख्यालय और न्यायिक परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। राष्ट्रीय राजधानी के तीन स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच उड़ाने की धमकी से अफरातफरी मच गई।
हुआ सर्च ऑपरेशन
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर सर्च आपरेशन शुरू किया। पुलिस टीम ने परीक्षा केंद्र के कमरे खाली कराए और विद्यार्थियों व स्टाफ को बाहर निकाल कर जांच की। हालांकि, कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
पंजाब में भी सिविल सचिवालय, पुलिस मुख्यालय, मिनी सचिवालय और जिला अदालत परिसर सेक्टर-43 को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को एहतियातन बाहर निकाला गया।दिल्ली में पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह धमकी की पहली सूचना 8:11 बजे मिली।
अभी पुलिस इस पर कार्रवाई कर ही रही थी कि 8:37 पर दो अन्य स्कूलों में बम होने की सूचना मिली। देखते ही देखते तीनों स्कूलों के बाहर अभिभावकों का तांता लग गया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम और परीक्षा में हुए व्यवधान को लेकर सीबीएसई को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी जा रही है।
चंडीगढ़ में भी नहीं मिला कोई संदिग्ध वस्तु
इसके आधार पर बोर्ड यह तय करेगा कि प्रभावित परीक्षार्थियों के लिए क्या विशेष प्रविधान किए जा सकते हैं। वहीं, चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय और पुलिस मुख्यालय को भी धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल पर सुबह करीब 9:46 बजे संबंधित विभाग को मिली।
सूचना पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई और आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी गई। मोहाली के मिनी सचिवालय और जिला अदालत परिसर सेक्टर-43 में भी कई घंटे की जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
खाली कराया गया उत्तराखंड हाई कोर्ट परिसर
नैनीताल में उत्तराखंड हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय में भेजा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने हाई कोर्ट परिसर खाली कराया और प्रवेश द्वार बंद कर दिए। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि जांच में सब कुछ ठीक मिला।
मध्य प्रदेश में विश्वविद्यालय को भी धमकी भरा संदेश
भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तत्काल विश्वविद्यालय परिसर को खाली करा लिया। करीब छह घंटे तक परिसर में चप्पे-चप्पे की तलाशी लेने के बाद पुलिस को कुछ भी नहीं मिला।
\“प्रेसिडेंट को यह अधिकार नहीं\“, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को बताया अवैध
Pages:
[1]