AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के JDU नेता केसी त्यागी, बोले - भारत की छवि हुई खराब
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/KC-TYAGI-1771609045314_m.webpJDU नेता के.सी. त्यागी ने दिया रिएक्शन। (फोटो-एजेंसी)
डिजिटल डेस्क, पटना। दिल्ली के प्रगति मैदान (भारत मंडपम) में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन करने की घटना पर JDU नेता के.सी. त्यागी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय AI समिट जो प्रगति मैदान (भारत मंडपम) में चल रही है, जहां दुनिया भर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, वहां पर यूथ कांग्रेस के द्वारा किए गए प्रदर्शन की मैं निंदा करता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि इससे भारत की विदेशों में छवि खराब हुई है। राहुल गांधी को चाहिए कि अपने समर्थकों को अनुशासित रखें और विरोध प्रदर्शन करने के अन्य तरीके तलाश करें। के.सी त्यागी ने कहा कि इससे विदेशों में भारत की छवि खराब हुई है।
एआई समिट में यूथ कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन
दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब यूथ कांग्रेस के 20 से 30 कार्यकर्ताओं ने यूएस डील को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
उन्होंने हाल ही में हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओें ने शर्टलेस होकर पीएम मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की।
हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर तिलक मार्ग थाने पर ले गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- AI समिट में विरोध की थी खास तैयारी, पहले काले छातों पर स्टीकर लगाकर करना था विरोध; अचानक बदली योजना
Pages:
[1]