deltin33 Publish time 2026-2-20 23:27:59

झारखंड निकाय चुनाव के बाद भाजपा विधायक दल की होगी बैठक, नए सिरे से रणनीति बनाएगी BJP

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/babulal-marandi-news-(13)-1771610504057_m.webp

बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में होगी बैठक। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य विधानसभा के बजट सत्र में मुख्य विपक्षी दल अब सरकार पर राजनीतिक हमलावर होगी। निकाय चुनाव में प्रचार समाप्त होते ही विधायकों की बैठक नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में होगी।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने विधायकों से भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था की स्थिति और प्रशासनिक अराजकता का मुद्दा सदन में उठाने को कहा है।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर सदन में गंभीर आरोप लगाए हैं। अब निकाय चुनाव के बाद सत्र के बचे हुए दिनों में भाजपा आक्रामक विपक्ष की भूमिका निभाने की तैयारी में है।

निकाय चुनावों के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक की भूमिका में रहे राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने भी पार्टी नेताओं को तेवर कड़े करने का निर्देश दिया है।

हालांकि निकाय चुनाव के दौरान पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने उतरे भाजपा नेताओं ने सीधे राज्य सरकार पर हमले कम ही किए हैं।
गठबंधन के अंदर के विरोध का मुद्दा भी उठाएंगे भाजपा नेता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा है कि सत्ताधारी गठबंधन में आपसी तालमेल ही नहीं है। कांग्रेस के मंत्रियों की बात सुनी नहीं जा रही है।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के उस बयान की याद दिलाई, जिसमें ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय की नकारात्मक टिप्पणी के बाद भी एक अधिकारी को मजबूत विभाग का सचिव बनाया गया।

आदित्य साहू ने कहा कि सदन में जनहित के मुद्दे उठाने के साथ भाजपा विधायक कोयला, बालू पत्थर की तस्करी का मुद्दा भी उठाएंगे।
नगर निकाय के परिणाम भी बदलेगा सदन का माहौल

नगर निकाय चुनावों का परिणाम 27 फरवरी को आना है। इसमें भाजपा या झामुमो गठबंधन के समर्थित प्रत्याशी की जीत हार का असर सदन के माहौल पर भी पड़ेगा।

जिस गठबंधन के प्रत्याशी जीतेंगे वह सदन में दूसरे दल पर जनाधार खोने का आरोप लगाएगा। चुनाव के पूर्व भाजपा नेता निकाय में अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा सत्र: प्रवासी मजदूरों की मृत्यु पर मिलने वाली सहायता राशि बढ़ेगी, 7 राज्यों में खुलेंगे हेल्प सेंटर
Pages: [1]
View full version: झारखंड निकाय चुनाव के बाद भाजपा विधायक दल की होगी बैठक, नए सिरे से रणनीति बनाएगी BJP