deltin33 Publish time Yesterday 23:57

दून एक्सप्रेस में वेटिंग? अब नो टेंशन, योगनगरी न्यू ऋषिकेश से कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Rishikesh-Kolkata-Special-Train-1771612610646_m.webp

योग नगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, धनबाद। उत्तराखंड से वापसी की ट्रेन दून एक्सप्रेस में लंब प्रतीक्षा सूची के मद्देनजर रेलवे ने योग नगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। धनबाद व गोमो होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेन दोनों ओर से दो-दो फेरे लगाएगी।

कोलकाता से चलने वाली ट्रेन का ठहराव नैहाटी, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, वाराणसी, प्रतापगढ़, राय बरेली, उतरेटिया, आलम नगर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद व हरिद्वार में होगा।

इन तिथियों में चलेगी
- 04312 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल 26 फरवरी व दो मार्च को चलेगी। योग नगरी ऋषिकेश से रात 10:20 पर खुल कर 11:54 पर हरिद्वार तथा अगले दिन देर रात 11:28 पर गोमो व 12:30 पर धनबाद आएगी। अगले दिन सुबह 8:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
- 04311 कोलकाता- योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल 28 फरवरी व चार मार्च को चलेगी। कोलकाता से दोपहर 1:55 पर प्रस्थान कर रात 9:05 पर धनबाद, 9:38 पर गोमो तथा अगले दिन रात 9:45 पर हरिद्वार व 10:25 पर योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
Pages: [1]
View full version: दून एक्सप्रेस में वेटिंग? अब नो टेंशन, योगनगरी न्यू ऋषिकेश से कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन