Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

जबलपुर में मंदिर पर पथराव के बाद सांप्रदायिक हिंसा, 49 गिरफ्तार; वीएचपी और बजरंग दल ने थाना घेरा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/police-12-1771621216230_m.webp

जबलपुर में मंदिर पर पथराव के बाद सांप्रदायिक हिंसा, 49 गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)



जेएनएन, जबलपुर। जबलपुर जिले में गुरुवार रात दुर्गा मंदिर में आरती के लिए लाउड स्पीकर का प्रयोग करने को लेकर हिंदू-मुस्लिम पक्ष के बीच विवाद हो गया। मुस्लिम पक्ष के लोगों ने लाउड स्पीकर का विरोध करते हुए उसे बंद कराने की कोशिश की तो हिंदू पक्ष के लोगों से शुरू हुआ विवाद मारपीट और पथराव तक पहुंच गया।

आरोप है कि मस्जिद के ऊपर से ईंट के टुकड़े एवं पत्थर फेंके गए। इसके बाद उपद्रव होने लगा। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने टियर गैस और हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा। आसपास के 12 थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थिति को नियंत्रण में लिया।

शुक्रवार को भी दोनों समुदायों में टकराव की स्थिति निर्मित हुई। भीड़ ने एक फल के ठेले को पलटा दिया। मौके पर तैनात पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को तितर-बितर किया। क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने 49 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्गा मंदिर और मस्जिद आसपास ही हैं।

गुरुवार की रात को लगभग नौ बजे प्रतिदिन की तरह दुर्गा मंदिर में आरती की जा रही थी। इस दौरान मस्जिद में रमजान की नमाज हो रही थी, तभी मस्जिद से कुछ लोग मंदिर पहुंचे और लाउड स्पीपर बंद करने का दबाव बनाने लगे।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने थाना घेरा
इस पर दोनों पक्षों में में कहासुनी हो गई। उसके बाद मस्जिद से 50-60 लोगों की भीड़ बाहर आई और आरती में शामिल लोगों से मारपीट करने लगे। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने थाना घेरा। हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया।

पुलिस के सख्त पहरे के बीच मस्जिद में जुमे की नमाज हुई। व्यापारियों ने स्वयं प्रतिष्ठान बंद रखें। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है। कई थाना के बल लगाया है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। इंटरनेट मीडिया पर नजर रखी जा रही है।


घटना में कोई हताहत नहीं है। धार्मिक स्थल सुरक्षित है। लोगों से अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की अपील की गई है। दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित करने के लिए बातचीत की गई है। - सम्पत उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक
Pages: [1]
View full version: जबलपुर में मंदिर पर पथराव के बाद सांप्रदायिक हिंसा, 49 गिरफ्तार; वीएचपी और बजरंग दल ने थाना घेरा