Aaj Ka Ank Jyotish 21 February 2026: इन मूलांक वालों की चमकने वाली है किस्मत, क्या आपके नंबर में छिपा है राजयोग?
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/mulank-1-se-9-1771580974636_m.webpAaj Ka Ank Rashifal 21 February 2026: कैसा रहेगा आज का दिन?
भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री। आज की तारीख का खास अंक 3 है, जो खुशियों और खुलकर बात करने का प्रतीक है। यह आपको अपने मन की सच्चाई को बहुत ही सहजता से सबके सामने रखने का हौसला देता है। इसके साथ ही आज जिम्मेदारी और रिश्तों का अंक 6 भी साथ दे रहा है, जब ये दोनों अंक मिलते हैं, तो यह प्यार और समझदारी का एक बहुत प्यारा तालमेल बनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक का अंक ज्योतिष (Numerology Horoscope Today) राशिफल।
जन्म मूलांक के अनुसार भविष्यवाणियां
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
कामकाज: आज आप कोई नया और हटकर काम करने की सोच सकते हैं। अपनी बातों को पूरे भरोसे के साथ सबके सामने रखें, दिन आपके साथ है। बस ध्यान रखें कि उत्साह में आकर अपनी तैयारी को अधूरा न छोड़ें।
स्वास्थ्य: आज आप फुर्तीले रहेंगे, लेकिन जोश-जोश में खुद को इतना न थका दें कि शाम को सुस्ती आपको घेर ले। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पिएं।
रिश्ते: आज आपकी बातों का एक अलग ही जादू चलेगा, इसलिए अपनों की खुलकर तारीफ करें। बस इस बात का ख्याल रखें कि बातचीत में दूसरों को भी पूरा मौका दें और सारा ध्यान सिर्फ अपनी ही बातों पर न रखें।
सावधानी: जोश में आकर ऐसी कोई बात न कहें जिसका बाद में पछतावा हो।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
कामकाज: आज आप सबको साथ लेकर चलने का काम करेंगे। आपकी मीठी बोली ऑफिस के माहौल को खुशनुमा बना देगी। टीम के साथ मिलकर किए गए काम आज बहुत सफल होंगे।
स्वास्थ्य: मन प्रसन्न रहेगा तो शरीर में भी ताजगी बनी रहेगी। अच्छे और पॉजिटिन लोगों के साथ समय बिताएं।
रिश्ते: पार्टनर के लिए आपका प्यार आज रिश्तों में और नजदीकियां लाएगा। मन की बात खुलकर कहें, इससे मन का बोझ हल्का होगा।
सावधानी: दूसरे आपके बारे में क्या राय रखते हैं, इसकी चिंता न करें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
कामकाज: आज का दिन पूरी तरह आपके नाम है। आपकी चमक और बात करने का तरीका सबका दिल जीत लेगा। लिखने-पढ़ने या कला से जुड़े लोगों को कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है।
स्वास्थ्य: दिमाग में बहुत सारी बातें एक साथ चलने से बेचैनी हो सकती है। अपनी इस ऊर्जा को सही कामों में लगाएं।
रिश्ते: हंसी-मजाक और प्यार भरी बातें रिश्तों को तरोताजा कर देंगी। अपनों के साथ खुशी के कुछ पल जरूर बिताएं।
सावधानी: उतने ही वादे करें, जितने आप निभा सकें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
कामकाज: आप नियमों और कायदे से काम करना पसंद करते हैं, जो अच्छी बात है पर आज थोड़ा सहजता दिखाएं। अपनी टीम के साथ बैठकर नई-नई बातों पर चर्चा करें, इससे आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा।
स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या का ख्याल रखें। बाहर का खाना खाने और बेवजह की भागदौड़ से आज थोड़ा बचें।
रिश्ते: अपने दिल की बात शब्दों में बयां करें। यह न सोचें कि आपके बिना कहे ही सामने वाला सब समझ जाएगा।
सावधानी: किसी अच्छे और नए सुझाव को बिना सोचे-समझे न नकारें।
सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
कामकाज: आज आप काफी भागदौड़ में रहेंगे और पूरे दिन फुर्ती महसूस करेंगे। नए लोगों से जान-पहचान बढ़ाना आपके लिए बढ़िया रहेगा। हो सकता है कि आज आपके हाथ कोई ऐसा मौका लग जाए, जिसकी आपने उम्मीद भी न की हो।
स्वास्थ्य: आपमें ऊर्जा की कमी नहीं होगी लेकिन एक साथ बहुत सारे काम ओढ़ने की गलती न करें।
रिश्ते: बातचीत में आज थोड़ा मजाकिया अंदाज रहेगा। किसी भी गलतफहमी से बचने के लिए अपनी बात साफ-साफ कहें।
सावधानी: आज की खुशी में बहकर भविष्य के लिए बहुत बड़े वादे न कर बैठें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
कामकाज: आज ऑफिस में सबको साथ लेकर चलने का आपका यह हुनर बहुत काम आने वाला है। जो लोग सलाह देने या डिजाइनिंग जैसे रचनात्मक कामों से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन काफी फायदेमंद साबित होगा।
स्वास्थ्य: मन शांत रहेगा तो सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। समय पर खाना खाएं और पूरी नींद जरूर लें।
रिश्ते: परिवार के साथ आज का समय बहुत अच्छा बीतेगा। घर के लोगों को प्यार जताएं, इससे आपसी भरोसा और बढ़ेगा।
सावधानी: सबकी जिम्मेदारी अकेले अपने कंधों पर उठाने की कोशिश न करें।
सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
कामकाज: आज आपका मन करेगा कि आप जो जानते हैं, वो दूसरों को भी सिखाएं। लिखने-पढ़ने या खोजबीन के काम के लिए दिन बहुत शुभ है। अकेले काम करने के बजाय लोगों का साथ लें।
स्वास्थ्य: मन की उलझनों को सुलझाने के लिए डायरी लिखें या थोड़ी देर शांत बैठें, इससे बहुत राहत मिलेगी।
रिश्ते: अपने गहरे विचारों और मन की बातों को अपनों से जरूर कहें। इससे रिश्तों में ईमानदारी बढ़ेगी।
सावधानी: लोगों के बीच रहते हुए खुद को मन ही मन उनसे अलग-थलग न करें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
कामकाज: आज का दिन पैसों के लेन-देन और आने वाले समय की योजना बनाने के लिए बहुत बढ़िया है। अपनी बात पूरे आत्मविश्वास के साथ कहें, लेकिन लहजे में थोड़ी सहजता और प्यार रखें। आपकी बात जरूर मानी जाएगी।
स्वास्थ्य: तनाव को खुद पर हावी न होने दें। अच्छा खाना और थोड़ी कसरत आज बहुत जरूरी है।
रिश्ते: अपनों का ख्याल रखें, पर उन पर अपनी मर्जी चलाने की कोशिश न करें। प्यार और अनुशासन के बीच तालमेल बनाकर चलें।
सावधानी: किसी भी बहस के दौरान कड़वे शब्द न बोलें।
पैसों के मामले में आने वाला समय कैसा रहेगा? फ्री पर्सनलाइज्ड फाइनेंस राशिफल देखें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
कामकाज: आज आप फिर से पूरे जोश के साथ अपने काम में जुट जाएंगे। समाज सेवा, पढ़ाई या कला के क्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का बढ़िया मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: आप फुर्तीले रहेंगे, पर दूसरों की मदद के चक्कर में खुद को मानसिक रूप से बहुत ज्यादा न थका लें।
रिश्ते: दिल से की गई बातें पुरानी कड़वाहट को दूर कर देंगी। अगर जरूरत लगे, तो पुरानी बातों को भूलकर माफ करना ही बेहतर है।
सावधानी: छोटी-छोटी बातों को राई का पहाड़ न बनाएं।\“
पढ़ें साल 2026 का अंक राशिफल
मूलांक 1 वार्षिक राशिफल
मूलांक 4 वार्षिक राशिफल
मूलांक 7 वार्षिक राशिफल
मूलांक 2 वार्षिक राशिफल
मूलांक 5 वार्षिक राशिफल
मूलांक 8 वार्षिक राशिफल
मूलांक 3 वार्षिक राशिफल
मूलांक 6 वार्षिक राशिफल
मूलांक 9 वार्षिक राशिफल
Note - यह अंक ज्योतिष भविष्यवाणी Astropatri.com की विशेषज्ञ न्यूमरोलॉजिस्ट भानुप्रिया मिश्रा द्वारा तैयार की गई है। फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com।
Pages:
[1]