deltin33 Publish time 2026-2-21 07:56:28

यूपी के किसानों को CM योगी का तोहफा, आज 2.51 लाख लाभार्थियों के खाते में आएगी फसल बीमा योजना की राशि

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/yogi-government-farmers-gift-of-fasal-bima-1771641630083_m.webp



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों व आपदा मित्रों को जीवन बीमा के तहत राशि प्रदान करेंगे।

बागपत, शामली, कासगंज व भदोही के उप कृषि निदेशक कार्यालय और मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का शिलान्यास करेंगे।

इसके साथ मऊरानीपुर झांसी में 50 शैया के छात्रावास भवन व लखनऊ में स्मार्ट कृषि ब्यूरो स्टूडियो इकाई का भी शिलान्यास करेंगे।

कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ-2025 के 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति राशि वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 3500 लाभार्थी परिवारों को 175 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करेंगे। आपदा मित्रों को जीवन बीमा प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहेंगे।
Pages: [1]
View full version: यूपी के किसानों को CM योगी का तोहफा, आज 2.51 लाख लाभार्थियों के खाते में आएगी फसल बीमा योजना की राशि