cy520520 Publish time 2026-2-21 09:26:23

अमृतसर में पुलिस चौकी को IED से उड़ाने की साजिश, बम स्क्वायड टीम ने किया डिफ्यूज; जांच में जुटी पुलिस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/IED_Blast_news-1771646220253_m.webp

कैप्शन: पंजाब को दहलाने की रची साजिश (जागरण फाइल फोटो)



अमृतसर से ब्रेकिंजागरण संवाददाता,अमृतसर। अमृतसर देहात के व्यास थाने के अधीन आने वाली पुलिस चौकी रइया को आतंकियों ने शुक्रवार की देर रात आइईडी लगाकर उड़ने का प्रयास किया। लेकिन किसी तरह आइईडी के बारे में भनक लग जाने के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया और आतंकियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।

शनिवार तड़के बम्ब डिस्पोजल टीम को बुलाकर आइईडी डिस्पोज कर दिया गया। बड़ी घटना रोकने के बाद पुलिस ने जहां राहत की सांस ली वहीं किसी आतंकी संगठन या गैंगस्टर की तरफ से इसे लेकर किसी तरह की जिम्मेदारी नहीं ली गई है।

अधिकारी पता लगाने में जुड़े हैं कि आइईडी कि अंत की संगठन या गैंगस्टर ने चौकी के पीछे फिट की थी और फरार हो गए। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं। शनिवार सुबह तक मामले को लेकर आरोपितों का पता नहीं लग सका है।
Pages: [1]
View full version: अमृतसर में पुलिस चौकी को IED से उड़ाने की साजिश, बम स्क्वायड टीम ने किया डिफ्यूज; जांच में जुटी पुलिस