रुड़की में सुबह को फरार हुए प्रेमी युगल, शाम को पुलिस ने कैफे से दोनों को पकड़ा
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Love-1771670074104_m.webpसांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, रुड़की। सुबह को फरार हुए प्रेमी युगल को पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही एक कैफे से बरामद कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें उनके स्वजन की सुपुर्दगी में दे दिया।
सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहे थे। इनके स्वजन को भी इनके प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। जिसके चलते इनके स्वजन ने इनके मिलने जुलने पर रोक लगा दी।
स्वजन की सख्ती के चलते शुक्रवार सुबह प्रेमी युगल गांव से फरार हो गया। युवती के स्वजन को जब उसके गायब होने का पता चला तो हड़कंप मच गया।
उन्होंने युवक के घर जाकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह भी घर से गायब है। इसके बाद युवती के स्वजन कोतवाली पहुंचे और उसकी बरामदगी की मांग की।
स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने इनकी तलाश की। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से इनकी लोकेशन बीएसएम कालेज के आसपास एक कैफे में होना ट्रेस की।
जिसके बाद सिविललाइंस कोतवाली पुलिस ने शाम करीब चार बजे प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।
प्रेमी युगल ने बताया कि वह बालिग है। इसके बाद पुलिस ने इनके स्वजन को बुलाकर उन्हें इनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि प्रेमी युगल बालिग है। इसके चलते ही वह कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है। दोनों को स्वजन की सुपुर्दगी में दिया गया है।
यह भी पढ़ें- रुड़की के कलियर में भिड़े जायरीनों के दो गुट, जमकर चले लाठी-डंडे; वीडियो हो रहा वायरल
यह भी पढ़ें- मैडम! पत्नी की तलाश कर दो... दो साल के बच्चे को कैसे संभालू, रुड़की में एक युवक ने पुलिस से लगाई गुहार
Pages:
[1]