Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, चोरों ने घर से आभूषण लेकर हुए फरार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/C-210-1-GKP1052-438612-1771670402549-1771670413250_m.webp



जागरण संवाददाता, इटवा। चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। स्वजन शादी समारोह में बाहर गए थे। चोरों ने घर के अंदर अलमारी, बक्से को तोड़ते हुए कीमती जेवर चुरा ले गए। घटना त्रिलोकपुर थानांतर्गत ग्राम मल्हवार बुजुर्ग की है।

गांव निवासी सतीश कुमार मिश्र का परिवार 17 फरवरी को घर में ताला लगाकर शादी समारोह में शामिल होने बहराइच गए थे। शुक्रवार की रात वापस लौटे तो देखा कि अलमारी और बक्सा टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है।

सामानों की जांच की तो पता चला कि मंगलसूत्र, दो अंगूठी और एक पायल गायब है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष चंद्रकान्त पाण्डेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
कोटखास में भी हुई चोरी

गोल्हौरा थानांतर्गत कोटखास गांव में एक जगह चोरी की घटना हुई, जबकि अन्य स्थान पर चोरी का प्रयास किया गया। जगहट होने के कारण चोर भाग खड़े हुए।

कोटखास गांव स्थित समय माता स्थान पर शुक्रवार की रात चोरों ने दानपत्र को तोड़कर नकदी चुरा ले गए। सुबह में पुजारी उमेश गुप्ता ने देखा तो दानपत्र टूटा मिला और उसमें ने नकदी गायब था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

इसी रात चोरों ने गांव स्थित चिंकू यादव पुत्र लोटई यादव के यहां खिड़की तोड़कर चोरी के प्रयास में अंदर घुसे, पर स्वजन जग गए। इसके चलते चोरों को भागना पड़ा। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी बताई गई है।

यह भी पढ़ें- सीतापुर के बंद गोदाम में लगी आग, 50 लाख का सामान जलकर हुआ खाक
Pages: [1]
View full version: शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, चोरों ने घर से आभूषण लेकर हुए फरार