Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

CBSE Exam: इटावा में गणित का पेपर अच्छा न जाने से सदमे में छात्रा ने की आत्महत्या, परीक्षा तनाव पर फिर उठे सवाल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/IIT-student-Anju-suicide-case-family-reaction-1771674483700_m.webp



जागरण संवाददाता, इटावा। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा दे रही कक्षा 10 की छात्रा ने गणित का पेपर अच्छा न जाने पर मानसिक तनाव के चलते घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया।


शहर के फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के यशोदा नगर में निवासी सत्यवीर सिंह की 15 वर्षीय बेटी अनुष्का गौतम सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं दे रही थी। शुक्रवार दोपहर उसकी मां हेमलता और छोटा भाई लकी बाजार चले गए और उस समय अनुष्का घर पर अकेली थी। शाम के समय जब मां और भाई वापस घर लौटे तो घर का मैन गेट खुला हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो अनुष्का कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। यह देख चीख-पुकार शुरू हो गई जिसपर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। वहीं शनिवार को अनुष्का के शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों के पैनल द्वारा किया गया। अनुष्का के पिता सत्यवीर बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। हाल ही में वे दिल्ली में आयोजित एआइ समिट में ड्यूटी पर गए हुए थे। वे घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली से अवकाश लेकर घर आ गए।

उन्होंने बताया 17 तारीख से उसकी परीक्षाएं शुरू हुई थीं। पहला पेपर गणित का था, जिसे लेकर वह काफी चिंतित थी। परीक्षा देकर घर लौटने के बाद अनुष्का ने बताया था कि उसका गणित का पेपर अच्छा नहीं हुआ। उसने कहा था कि आखिरी के कुछ प्रश्न वह हल नहीं कर सकी। उसी दिन से परीक्षा को लेकर तनाव में थी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ही परिवार ने यशोदा नगर में नया मकान बनवाया था। मां, बेटी और बेटा वहीं साथ रहते थे, जबकि पिता ड्यूटी के कारण बाहर रहते थे।

थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: CBSE Exam: इटावा में गणित का पेपर अच्छा न जाने से सदमे में छात्रा ने की आत्महत्या, परीक्षा तनाव पर फिर उठे सवाल