Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

अमेरिका से दबाब में हुए समझौते से बर्बाद हो जाएंगे किसान, बिजनौर में बोले राकेश टिकैत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/rakesh_tikait-1771679127675_m.webp

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत



संवाद सूत्र, गोहावर (बिजनौर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर अमेरिका के दबाब में समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि अमेरिका से किये गये कृषि समझौते से किसान बर्बाद हो जायेगें। उन्होने एमएसपी कानून लागू नहीं होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी।

राकेश टिकैत शनिवार को मुरादाबाद हाईवे पर स्थित ग्राम अब्दुल्लापुर दहाना में आयोजित महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार किसानों केे हितों के खिलाफ समझौते कर रही है। अमेरिका से किया गया कृषि समझौता देश के किसानों को बर्बाद कर देगा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों के साथ किये जा रहे अन्याय के खिलाफ आंदोलन छेड़ना पड़ेगा। इसके लिए संगठन का मजबूत रहना जरुरी है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों के किसान यहां के किसानों की अपेक्षा अधिक सम्पन्न है क्योकि उन्हे फसलों का बाजिब मूल्य समय पर मिलता है जबकि भारत के किसानों को फसलों का उचित मूल्य पाने के लिए आन्दोलन करना पड़ता है।

मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है वही सरकार ने भी खरीदे गये धान का अभी तक भुगतान नहीं किया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एमएसपी कानून लागू करने के साथ ही दबाब में किये गये अमेरीकी समझौते वापस लेने की मांग की। पंचायत को महेंद्र सिंह, देवराज सिंह, श्याम सिंह, चंद्रपाल सिंह, घनेन्द्र शर्मा, मनप्रीत सिंह, अवतार सिंह, कोमल सिंह, ठाकुर रामौतार सिंह आदि ने संबोधित किया।

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को सुनने के लिए मुरादाबाद, अमरोहा व बिजनौर जनपद से पहुंचे किसानों ने उनके संबोधन को सुना तथा नारेबाजी की। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा
Pages: [1]
View full version: अमेरिका से दबाब में हुए समझौते से बर्बाद हो जाएंगे किसान, बिजनौर में बोले राकेश टिकैत