cy520520 Publish time 2026-2-21 19:26:29

‘यादव जी की लव स्टोरी’ का विरोध पकड़ रहा तूल, एटा में फिल्म रोकने की मांग को लेकर जुलूस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Yadav-ji-ki-Love-Story-1771682592893_m.webp

एटा में फिल्म यादवजी की लव स्टोरी के विरोध में ज्ञापन देते लोग।



संवाद सहयोगी जागरण, जलेसर (एटा)। फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर यादव समाज में आक्रोश उत्पन्न हुआ है। शनिवार को एक जुलूस निकालकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम भावना विमल को सौंपा गया, जिसमें फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई।

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव और जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौराहे से तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल युवा नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ‘यादव जी की लव स्टोरी नहीं चलेगी’ और फिल्म को तुरंत प्रतिबंधित करने की मांग की। तहसील पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम भावना विमल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक दृश्य दर्शाए गए हैं, जिससे यादव समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं और समाज की छवि को ठेस पहुंच रही है। समाज के प्रतिनिधियों ने फिल्म निर्माता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फिल्म से आपत्तिजनक अंश तुरंत नहीं हटाए गए और शासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यादव समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन में संविधान की विभिन्न धाराओं का उल्लेख करते हुए कहा गया कि फिल्म से समाज में गलत संदेश फैल रहा है, जिससे सामाजिक समरसता प्रभावित हो सकती है।

जुलूस एवं ज्ञापन कार्यक्रम में अवनीश यादव, अनिल कुमार यादव, विकास यादव, पवन यादव, अनिल, लोकेश यादव, संजय यादव, मंगलेश यादव, गणेश यादव, राजकुमार यादव, लखन यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
Pages: [1]
View full version: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का विरोध पकड़ रहा तूल, एटा में फिल्म रोकने की मांग को लेकर जुलूस