cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

परीक्षाएं चल रहीं हैं, न बजाएं डीजे...साउंड सिस्टम की तेज आवाज पढ़ाई करने वालों के लिए बनी मुसीबत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Prayagraj-DJ-Noise-During-Exams-1771687246373_m.webp

परीक्षाएं शुरू हैं, ऐसे में डीजे के शोर से छात्रों की पढ़ाई बाधित होने की शिकायत तहसील दिवस में की गई है।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इन दिनों बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में वैवाहिक समारोह या अन्य आयोजनों में डीजे कम आवाज में बजाएं तो ठीक रहेगा। परीक्षार्थियों की परेशानी को कुछ कम कर सकेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन से शिकायतें आने लगी हैं। विद्यार्थी देर रात तक पढ़ाई कर रहे हैं। इस बीच कई जगहों पर तेज आवाज में डीजे व अन्य साउंड सिस्टम भी बज रहा है। यह विद्यार्थियों के लिए कठिनाई का सबब है। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय मनौरी की ओर से तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र दिया गया है।
शिकायती पत्र में छलका दर्द

शिकायती पत्र में जानकारी दी गई है कि विद्यालय के आसपास कई भाेजनालय व अन्य प्रतिष्ठान हैं। इनमें देर रात तक तेज संगीत बजता रहता है। दिन में भी निर्धारित डेसीबेल से अधिक पर संगीत बजाया जाता है। इससे आसपास रहने वालों व पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को कठिनाई हो रही है। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं को शांत व अनुकूल वातावरण नहीं मिल रहा है।
विद्यार्थियों की नींद पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा

बताया गया कि विद्यार्थियों की एकाग्रता, मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। यहां तक कि नींद पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इससे शैक्षणिक प्रदर्शन भी प्रभावित हो सकता है। इस संबंध में न्यायालय ने भी पूर्व में निर्देश दिया है कि रात दस बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर और सार्वजनिक संबोधन प्रणालियों के उपयोग को रोका जाए, सिवाय उन विशेष मामलों के जिनमें सक्षम प्राधिकारी से अनुमति ली गई हो।
प्रार्थनापत्र में किया यह आग्रह

यह कदम सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ध्वनि प्रदूषण (नियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 के तहत निर्धारित डेसिबल सीमा का पालन आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से दिए गए प्रार्थनापत्र में आग्रह किया गया है कि सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों और ध्वनि प्रदूषण नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए,त जिससे विद्यार्थियों की समस्या का समाधान हो सके।
शादी समाराेह स्थल के रूप में स्कूल की बुकिंग, शिकायत

तहसील दिवस में जिलाधिकारी को संबोधित एक प्रार्थनापत्र में शिकायत की गई कि केपी इंटर कालेज को शादी रिसोर्ट के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परिसर में प्रदूषण भी फैल रहा है। परीक्षा का वातावरण खराब हो रहा है। इस प्रकरण में पीडीए उपाध्यक्ष तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच का निर्देश दिया गया है।
Pages: [1]
View full version: परीक्षाएं चल रहीं हैं, न बजाएं डीजे...साउंड सिस्टम की तेज आवाज पढ़ाई करने वालों के लिए बनी मुसीबत