सावधान! फरीदाबाद की मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी फेक, UGC ने जारी की 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/ugc-1771688866996_m.webpफरीदाबाद की मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी फर्जी। फाइल फोटो
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। फरीदाबाद में संचालित मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने फर्जी करार दिया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कुल 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी करते हुए छात्रों और अभिभावकों को सावधानी बरतने को कहा है, जिनमें मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी शामिल है।
यूजीसी की ओर से छात्रों से कहा गया है कि फर्जी विश्वविद्यालयों में भूलकर भी प्रवेश न लें।प्रवेश लेने से पहले यूजीसी की वेबसाइट पर फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जरूर देखें।
हरियाणा को तीन ओर से घेरने वाली दिल्ली में ही 12 फर्जी विश्वविद्यालय हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में चार, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में दो-दो तथा हरियाणा, राजस्थान, झारखंड व अरुणाचल प्रदेश में एक-एक फर्जी विश्वविद्यालय है।
वहीं, यूनिवर्सिटी कालेज बर्मिंघम ने बांग्लादेश के साथ ही हरियाणा और पंजाब के नए छात्रों को दाखिले पर रोक लगा दी है। इसका कारण यूनाइटेड किंगडम (यूके) सरकार द्वारा नियमों में किए गए बदलाव को बताया गया है।
पाकिस्तान के छात्रों को भी यूनिवर्सिटी कालेज बर्मिंघम में व्यवसाय प्रबंधन में स्नातक और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री के अयोग्य करार दिया गया है। अगले आदेश तक हरियाणा, पंजाब, बांग्लादेश और पाकिस्तान के किसी छात्र को यूनिवर्सिटी कालेज बर्मिंघम में दाखिला नहीं दिया जाएगा।
Pages:
[1]