deltin33 Publish time Yesterday 22:27

दरभंगा में आन-द-स्पाट जाइनिंग से उत्साहित युवा, मेले में मिली सीधे नियुक्ति

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/job-in-darbhanga-1771692963376_m.webp

दरभंगा के बेनीपुर रोजगार मेले का उद़घाटन करते अतिथि। जागरण



संवाद सहयोगी, बेनीपुर (दरभंगा)। मझौड़ा खेल मैदान में आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेले को लेकर क्षेत्र के शिक्षित युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मेला परिसर में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के अवसरों को लेकर युवाओं में गहरी रुचि दिखाई दी। युवकों के साथ-साथ युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ विजय लक्ष्मी दीदी के स्वागत-गान से हुआ।

उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी, प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद राय, नगर परिषद के मुख्य पार्षद मो. अकबाल, उप प्रमुख नुनू महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष रजनीश सुंदरम एवं जिला परियोजना प्रबंधक डा. ऋचा गार्गी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
16 कंपनियों की हुई भागीदारी

रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू ने बताया कि मेले में 16 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कुल 1173 युवाओं ने निबंधन कराया, जिनमें से 480 युवाओं का सीधी भर्ती हेतु चयन किया गया।

वहीं 90 युवाओं का कौशल प्रशिक्षण एवं नियोजन के अंतर्गत प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ तथा 70 युवाओं ने स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया। इस प्रकार कुल 640 युवाओं को विभिन्न माध्यमों से रोजगार एवं प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त हुआ। कई कंपनियों ने योग्य अभ्यर्थियों को आन द स्पाट नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।
चयनित युवाओं को विधायक ने दिए आफर लेटर

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने विभिन्न स्टालों का भ्रमण कर युवाओं से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक विनय कुमार चौधरी ने चयनित अभ्यर्थियों को स्वयं आफर लेटर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सरकार को सबसे अधिक भरोसा जीविका दीदियों पर है।

जिला परियोजना प्रबंधक डा. ऋचा गार्गी ने कहा कि यह मेला युवाओं और जीविका दीदियों के लिए संभावनाओं का महत्वपूर्ण मंच है। यह केवल नौकरी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को सही दिशा देने और कौशल को निखारने का अवसर भी प्रदान करता है।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, संचार प्रबंधक राजा सागर, बीपीएम राजन कुमार, शांतनु ठाकुर, रिंकू कुमारी, आशीष कुमार, भास्कर झा, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, रमेश कुमार, राम लखन कुमार, राजेश कुमार, फुल देवी, अस्मिता कुमारी सहित सैकड़ों जीविका दीदियां उपस्थित रहीं।
Pages: [1]
View full version: दरभंगा में आन-द-स्पाट जाइनिंग से उत्साहित युवा, मेले में मिली सीधे नियुक्ति