LHC0088 Publish time Yesterday 22:27

दिल्ली की मॉडल टाउन में चार मंजिला घर में लगी आग, बाल-बाल बचे दर्जनभर लोग; जुटीं दमकल की 10 गाड़ियां

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Delhi-Fire-news-1771694229424_m.webp

माॅडल टाउन के गुजरांवाला क्षेत्र में चार मंजिला मकान में लगी आग बुझाते हुए दमकल कर्मचारी। वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। माॅडल टाउन के गुजरांवाला क्षेत्र में चार मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तीसरी मंजिल से शुरू हुई और चौथी मंजिल तक फैल गई। हादसे के समय इमारत में दर्जनभर लोग मौजूद थे, सभी समय रहते बाहर आ गए और बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के जवानों ने बहादुरी का परिचय दिया और सीढ़ियों के रास्ते 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला व एक कुत्ते का रेस्क्यू किया।
लपटों में घिरी चौथी मंजिल

आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को बुलाना पड़ा। लगभग साढ़े चार घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। शनिवार शाम गुजरांवाला क्षेत्र में पेंटामेड अस्पताल के पास चार मंजिला इमारत में आग लग गई। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना 5:35 बजे मिली। आग की शुरुआत तीसरी मंजिल से हुई, इसके बाद आग की लपटों ने चौथी मंजिल को भी अपने आगोश में लिया।
एक कुत्ते का भी रेस्क्यू किया

इमारत में दर्जनभर लोग उपस्थित थे, ज्यादातर लोग खुद बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला इमारत में ही फंस गईं। इसी दौरान माॅडल टाउन थाना पुलिस ने बहादुरी का परिचय दिया और हेड कांस्टेबल राज कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला। पुलिस ने एक कुत्ते का भी रेस्क्यू किया।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/21/template/image/Delhi-Fire-news1-1771694290264.jpg
शाॅर्ट सर्किट का अंदेशा जताया

शुरुआत में दमकल की चार गाड़ियां पहुंची, आग बढ़ती देख छह और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। रात नौ बजकर 55 मिनट पर आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन शाॅर्ट सर्किट का अंदेशा जताया जा रहा है।
महाराजा अग्रसेन काॅलेज में बूथ में आग लगी

रोहिणी सेक्टर-22 के महाराजा अग्रसेन काॅलेज में परिसर में मिल्क बूथ में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों को आने से पहले ही काॅलेज में अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से आग पर काबू पा लिया गया। आग की सूचना दमकल विभाग को 4:36 बजे मिली।

काॅलेज परिसर में बूथ में आग लगी थी। बूथ के संचालक दीपक कुमार ने बताया कि वह बूथ बंद करके घर चले गए थे। आग में सारा सामान जलकर राख हो चुका है। आग की सूचना के बाद पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें- भिवाड़ी की अवैध पटाखा फैक्ट्री का मालिक दिल्ली से गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा गया; 7 मजदूरों के शव स्वजन को सौंपे गए
Pages: [1]
View full version: दिल्ली की मॉडल टाउन में चार मंजिला घर में लगी आग, बाल-बाल बचे दर्जनभर लोग; जुटीं दमकल की 10 गाड़ियां