LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

बिजनौर में दर्दनाक हादसा: बरात चढ़त के दौरान डांस कर रहे बराती को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/bijnor-news-(10)-1771700093538_m.webp

हादसे के बाद थाने में खड़ा डंपर



संवाद सूत्र, जागरण बिजनौर। बरात चढ़त के दौरान शुक्रवार रात एक डंपर ने बराती को कुचल दिया। बराती की मौके पर ही मौत हो गई। भाग रहे चालक को बरातियों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे छुड़ाकर थाने ले गई। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव दर्गो बहादरपुर निवासी वीर सिंह के पुत्र रजत की बरात शुक्रवार की देर शाम मंडावर स्थित रायल पैलेस बैंक्वेट हाल में आई थी। देर रात 12 बजे के करीब मंडावर- बिजनौर रोड पर लालपुर सुखानंदपुर चौराहे के पास बरात चढ़त हो रही थी।

बराती बैंड-बाजे पर नाच रहे थे। गांव दर्गो बहादरपुर निवासी 45 भोपाल सिंह भी चढ़त में डांस कर रहे थे। इसी बीच वह बिजनौर की ओर से जा रहे डंपर की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भोपाल की मौत से गुस्साए बरातियों ने डंपर लेकर भाग रहे चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने भोपाल सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर रात में खनन सामग्री उतारकर वापस जा रहा था। बराती की मौत से शादी की खुशियां फीकी पड़ गई।

मृतक के दो बेटियां है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष सुमित राठी ने बताया कि मृतक के भाई देवेंद्र की तहरीर पर डंपर चालक सजाकत अली निवासी गांव सेदावाद थाना हीमपुर दीपा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
Pages: [1]
View full version: बिजनौर में दर्दनाक हादसा: बरात चढ़त के दौरान डांस कर रहे बराती को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत