जेवर में दिखा डबल इंजन की ताकत से विकसित UP का संकल्प, PM मोदी और CM योगी ने 2027 के चुनाव पर टिकाई नजर
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/jewar-news-today-1771700755258_m.webpगौतमबुद्धनगर में उत्तर प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर परियोजना INDIA CHIP (HCL-Foxconn JV) का शिलान्यास किया गया। सौ. एक्स
अरविंद मिश्रा, ग्रेटर नोएडा। विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे उत्तर प्रदेश के लिए तीसरी बाद सत्ता में वापसी की राह आसान करने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने-अपने तरीके से जमीन तैयार की। प्रधानमंत्री ने प्रदेश के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार की अहमियत बता दी। कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाई छू रहा है। विकसित प्रदेश बनकर ही रहेगा।
दिखाया मजबूत संगठन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाषण में तेवर के बजाए मंच के जरिये अपना संदेश जनता और कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का रास्ता चुना। मंच से संगठन में एकता का संदेश देते हुए विधायक से लेकर संगठन के नेताओं को जगह दी। यह शायद पहला मौका था कि जिले के तीनों विधायक, एमएलसी, सांसद से लेकर संगठन नेताओं तक को मुख्यमंत्री के ईर्द-गिर्द एक साथ मंच में जगह मिली।
पार्टी फूंक-फूंक कर कदम रख रही
प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव योगी सरकार के विकास और विश्वास की कटौसी होंगे। तीसरे बार सत्ता की कुर्सी पर बैठना योगी सरकार के लिए तभी आसान होगा, जब संगठन मजबूती के साथ एकजुट होकर काम करे।
जिले में भाजपा नेताओं के बीच गुटबाजी अक्सर सामने आती रही है। हालांकि पार्टी दो विधानसभा चुनाव में इसे बेअसर करने में कामयाब रही है। इस बार भी पार्टी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। विधानसभा चुनाव में जेवर योगी सरकार के लिए अहम भूमिका निभाता रहा है।
किसी नेता को निराश नहीं होना पड़ा
चुनावी रैली में योगी आदित्यनाथ जेवर को प्रदेश सरकार के विकास के माॅडल के तौर पर जनता के सामने रखते रहे हैं। इसलिए दोनों चुनाव में रैली के लिए भी उन्होंने जेवर क्षेत्र को भी चुना है। जेवर क्षेत्र में शनिवार को इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र की आधारशिला रखने पहुंचे योगी के मंच पर कुर्सी के लिए किसी नेता को निराश नहीं होना पड़ा।
मंच पर नजर आए अहम चेहरे
केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ साथ स्थानीय सांसद महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर से लेकर एमएलसी श्रीचंद शर्मा, नरेंद्र भाटी, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी के अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नगर अध्यक्ष महेश चौहान सभी को मंच पर जगह मिली।
सुशासन और विकास पर मुहर
हालांकि, मुख्यमंत्री के भाषण में आमतौर पर नजर आने वाले तेवर नहीं थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में इसकी कमी पूरी कर दी। उन्होंने पूर्व में जेवर के पिछड़ेपन के लिए पूर्व की सरकार को कठघरे में खड़ा किया ही, प्रदेश सरकार के सुशासन और विकास पर अपनी स्वीकृति की मुहर भी लगा दी।
एक-दूसरे की तारीफ के पुल बांधे
यूपी से सांसद होने के नाते प्रदेश के विकास पर गर्व की बात करते हुए डिफेंस कारिडोर, एक्सप्रेस वे, पर्यटन के साथ निवेश के लिए शानदार रिटर्न वाला राज्य करार दिया। कहा कि डबल इंजन की सरकार में यूपी विकसित बनकर रहेगा। सांसद महेश शर्मा और जेवर विधायक ने भी एक-दूसरे की तारीफ के पुल बांधे।
यह भी पढ़ें- ₹45,000 करोड़ GDP योगदान... इंडिया चिप OSAT प्लांट ग्रेटर नोएडा में बनेगा आत्मनिर्भर भारत का नया इंजन
यह भी पढ़ें- जेवर बनेगा भारत की \“सिलिकॉन वैली\“, HCL और फॉक्सकॉन की 3700 करोड़ की चिप यूनिट का शिलान्यास
यह भी पढ़ें- यूपी में 3700 करोड़ की \“इंडिया चिप\“ परियोजना का शिलान्यास, सीएम योगी और पीएम मोदी ने रखी प्लांट की नींव
Pages:
[1]