cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

जेवर में हर माह बनेंगी 3.60 करोड़ चिप, अश्विनी वैष्णव बोले-यह नाखून पर पूरी रामचरितमानस लिखने जैसा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/jewar-news-today1-1771702019786_m.webp

गौतमबुद्धनगर में उत्तर प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर परियोजना INDIA CHIP (HCL-Foxconn JV) का शिलान्यास किया गया। सौ. एक्स



जागरण संवाददाता, जेवर। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 28 में शनिवार को उत्तर भारत के पहले सेमीकंडक्टर संयंत्र की नींव रखी गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे ऐतिहासिक बताते देश को चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने की ओर बड़ा कदम बताया।

एचसीएल एवं फाॅक्सकाॅन कंपनी की संयुक्त इकाई मैसर्स इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड इस संयंत्र पर लगभग 4000 करोड़ रुपये खर्च कर रही हैं। संयंत्र के चालू होने के बाद 3000 लोगों को रोजगार मिलेगा। संयंत्र में यूनिट स्माॅल पैनल ड्राइवर आईसी, डिस्प्ले इंटीग्रेटेड सर्किट आदि के निर्माण से विदेशों से चिप की निर्भरता खत्म होगी।
चिप के महत्व पर खुलकर बोले

केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्राॅनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छोटी सी चिप का बड़ा महत्व बताते हुए कहा कि दस करोड़ की मशीन में 100 रुपये की एक चिप न हो तो वह चलेगी नहीं। उन्होंने कहा कि हाथ के अंगूठे के नाखून पर पूरी रामचरितमानस लिखने जैसा कठिन काम चिप बनाना है और यह काम अब जेवर की धरती पर होने जा रहा है।
आई के प्रति सोच व दूरदर्शिता को जाना

उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर जिस देश में होता है वहां पर कई तरह की मैन्युफैक्चरिंग संभव हो जाती है। एक छोटे से चिप में 500 करोड़ कंपोनेंट बनाना जैसा कठिन काम सेमीकंडक्टर संयंत्र में होगा। छात्रों को इससे जोड़ा गया है। देश में 18 संस्थाएं हैं जहां छात्रों को चिप डिजाइनिंग सिखाने के साथ ही उत्पादन का भी काम किया जा रहा है। एआई समिट में 128 देशों से आए प्रतिनिधियों ने भारत की एआई के प्रति सोच व दूरदर्शिता को जाना। 86 देशों ने साझा दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं।
हर माह बनेंगे 3.60 करोड़ चिप

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को इलेक्ट्राॅनिक्स पावर हाउस की तरह स्थापित किया है। देश में इलेक्ट्राॅनिक मैन्युफैक्चरिंग जीरो था, आज 12 लाख करोड़ पर पहुंचा है। एक्सपोर्ट में देश तीसरे स्थान पर पहुंचा है। देश के 50 प्रतिशत माेबाइल मैन्युफैक्चरिंग उत्तर प्रदेश में हो रही है। इलेक्ट्राॅनिक मैन्युफैक्चरिंग में प्रदेश का 25 प्रतिशत का योगदान है। अब सेमीकंडक्टर संयंत्र में प्रत्येक माह तीन करोड़ 60 लाख चिप बनेंगी।
यूपी से जोड़ते हुए बनेगा सिलीगुड़ी तक नाॅर्दर्न कॉरिडोर

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रेलवे में 20 हजार करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश को बजट में दिया है। 92 हजार करोड़ का निवेश रेलवे का यूपी में हो रहा है। अब यूपी में बलूेट ट्रेन दिल्ली से वाराणसी और पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक दौड़ेगी।

यह भी पढ़ें- जेवर में दिखा डबल इंजन की ताकत से विकसित UP का संकल्प, PM मोदी और CM योगी ने 2027 के चुनाव पर टिकाई नजर

यह भी पढ़ें- जेवर अब विकास का नया केंद्र: एयरपोर्ट के साथ 5 इंडस्ट्रियल पार्क, हजारों रोजगार के नए अवसर खुले

यह भी पढ़ें- जेवर बनेगा भारत की \“सिलिकॉन वैली\“, HCL और फॉक्सकॉन की 3700 करोड़ की चिप यूनिट का शिलान्यास
Pages: [1]
View full version: जेवर में हर माह बनेंगी 3.60 करोड़ चिप, अश्विनी वैष्णव बोले-यह नाखून पर पूरी रामचरितमानस लिखने जैसा