विदेश भेजने के नाम पर मुंबई के ठगों ने प्रतापगढ़ के युवक से हड़पे ₹4.50 लाख, केस दर्ज
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/download-1771703868361_m.webpप्रतीकात्मक तस्वीर
संवाद सूत्र, जागरण, प्रतापगढ़। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर मुंबई के तीन युवकों ने चार लाख 50 हजार रुपये ले लिए। मामले में शुक्रवार देर शाम कंधई पुलिस ने मुंबई के नागपाडा निवासी तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कंधई गुतौली गांव निवासी मो. सुफियान मुंबई में रहकर टैक्सी चलाता है। सुफियान के अनुसार 24 फरवरी 2025 को नागपाड़ा महाराष्ट्र निवासी ताबिश शेख से उसकी मुलाकात हुई। ताबिश ने विदेश में नौकरी दिलाने के लिए अपने साथी अब्दुल्ला शेख तथा मो. याकूब से मिलवाया।
नौकरी दिलाने के नाम पर उससे तथा उसके रिश्तेदार से चार लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। सीओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि गुतौली गांव निवासी सुफियान की तहरीर पर ताबिश शेख, अब्दुल्ला शेख तथा मोहम्मद याकूब निवासी नागपाड़ा महाराष्ट्र के खिलाफ धोखाधड़ी जान से मारने की धमकी सहित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। ठगों की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।
Pages:
[1]