क्या ONGC, SBI में आएगी बड़ी तेजी, Wipro व Asian Paints के शेयर और गिरेंगे? एक्सपर्ट ने दिए तेजी-मंदी के टारगेट
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/TECHNICAL-TARGET-1771594153940_m.webpग्राफिक्स इमेज
नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market) के लिए 16 से 20 फरवरी का सप्ताह पॉजिटिव रहा है। हालांकि, 3 दिनों की अच्छी तेजी के बाद गुरुवार को मार्केट ने सारी बढ़त गंवा दी और शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध के आसार को लेकर अब भी मार्केट के सेंटिमेंट थोड़े कमजोर नजर आ रहे हैं। ऐसे में 23 फरवरी के लिए एक्सपर्ट ने 4 अहम शेयर सुझाए हैं, जिनमें दो मंदी वाले तो 2 तेजी वाले ट्रेडिंग आइडिया है।
दरअसल, मार्केट कमजोर जरूर है लेकिन चुनिंदा सेक्टर के शेयरों में तेजी बनी हुई है। इनमें मेटल, एनर्जी और सरकारी बैंक शेयर शामिल हैं। ऐसे में कमजोर और मजबूत दोनों तरह के स्टॉक्स में दांव लगाना सही होगा।
ONGC और SBI में तेजी की सलाह
मार्केट एक्सपर्ट अभिषेक भट्ट ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर ओएनजीसी के शेयरों में खरीदारी की राय दी है। ONGC के शेयरों का क्लोजिंग प्राइस ₹278.65 रुपये है और चार्ट पर लगातार हायर हाई-हायर लो बन रहे हैं। ऐसे में..
सपोर्ट: ₹270
अगला सपोर्ट: ₹262
रेजिस्टेंस: ₹285
अगर 285 के ऊपर क्लोजिंग मिलती है तो 295–300 तक की तेजी संभव। ट्रेंड फिलहाल साफ तौर पर बुलिश है।
वहीं, SBI के शेयर लंबे समय से अपट्रेंड में हैं। शेयरों ने ₹1,216.10 पर क्लोजिंग दी है। नई खरीदारी के लिए शेयरों पर..
सपोर्ट: ₹1,180
मजबूत सपोर्ट: ₹1,150
रेजिस्टेंस: ₹1,235
अगर एसबीआई के शेयर 1,235 के ऊपर निकलते हैं तो 1,270 की तरफ स्पेस खुल सकता है। बैंकिंग की मजबूती इसे सपोर्ट दे रही है।
Wipro और Asian Paints पर मंदी की सलाह
Wipro के शेयरों ने ₹209.86 पर क्लोजिंग दी है। चार्ट पर लगातार लोअर हाई बन रहे हैं। ऐसे में अब शेयर के लिए यह स्तर अहम होंगे...
रेजिस्टेंस: ₹218
सपोर्ट: ₹205
अगर यह शेयर 205 के नीचे फिसलता है तो 195 तक दबाव बन सकता है। IT सेक्टर फिलहाल कमजोर नजर आ रहा है।
Asian Paints — ₹2,427
एशियन पेंट्स के शेयर 200-DMA के नीचे ट्रेड कर रहे हैं। अहम लेवल के तौर पर..
रेजिस्टेंस: ₹2,480
सपोर्ट: ₹2,380
अगर 2380 के नीचे क्लोजिंग आती है तो 2,300 की तरफ गिरावट बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयर \“सर्वश्रेष्ठ विकल्प\“, अमेरिका के नामी बैंक का दावा, इस भाव तक जाएगा RIL का स्टॉक
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Pages:
[1]