Chikheang Publish time 2026-2-22 07:56:50

जनकपुरी हादसा: मृतक के परिवार से मिलीं सीएम रेखा गुप्ता, आर्थिक मदद और नौकरी का दिया आश्वासन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/JANAKPURI-HADSA-1771727708035_m.webp

जनकपुरी में गड्ढे में गिरने के कारण कमल की हो गई थी मौत। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। जनकपुरी क्षेत्र गत दिनों एक दुर्घटना में जान गंवाने वाले कमल ध्यानी के पिता, भाई एवं अन्य परिजनों ने सांसद अनिल बलूनी के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद अनिल बलूनी के अनुसार मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार की ओर से शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है तथा उनके आ्ग्रह पर परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया है।

यह भी पढ़ें- जनकपुरी हादसा: एंटीसिपेटरी बेल खारिज होने के बाद मुख्य कॉन्ट्रैक्टर फरार, पुलिस छापेमारी तेज

यह भी पढ़ें- जनकपुरी हादसा: कोर्ट ने मुख्य आरोपित दोनों ठेकेदार की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज, हिरासत में होगी पूछताछ
Pages: [1]
View full version: जनकपुरी हादसा: मृतक के परिवार से मिलीं सीएम रेखा गुप्ता, आर्थिक मदद और नौकरी का दिया आश्वासन