मेरठ-दिल्ली मार्ग पर यातायात में बदलाव है... दिल्ली जाने वाले एक्सप्रेस-वे और हापुड़ से जा सकेंगे
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/21SKT_72R-1771732525802_m.webpदिल्ली रोड की ओर जाने के लिए पुलिस से होती कहासुनी। जागरण
जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा को लेकर आज यानी रविवार को सुबह छह से शाम छह बजे तक यातायात में बदलाव किया है। 22 फरवरी को सुबह छह से शाम छह बजे तक बिजली बंबा मार्ग और शाप्रिक्स माल से मोहिउद्दीनपुर तक दिल्ली रोड बंद रहेगा। शहर से दिल्ली जाने वाले लोग कंकरखेड़ा से दिल्ली-दून हाईवे पर चढ़कर एक्सप्रेसवे से दिल्ली जा सकेंगे।
शहर के अंदर से मेरठ बुलंदशहर हाईवे से होकर भी दिल्ली जा सकेंगे। इन्हीं मार्गों से दिल्ली से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश करेंगे। शहर से दिल्ली रोड पर चलने वाले वाहन टीपीनगर मंडी गेट पर रोके जाएंगे। परतापुर इंटरचेंज से मोदीनगर व दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन हाईवे पर नहीं जा सकेंगे। एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे। काशी टोल से मोदीनगर और दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। परतापुर इंटरचेंज एवं गगोल से शहर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इस दौरान आपात कालीन सेवाएं एवं एंबुलेंस सेवा बाधित नहीं रहेंगी।
ऐसे होगा रूट डायवर्ट
राजनगर एक्सटेंशन से मेरठ की तरफ हाईवे से आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य पर जा सकेंगे। दुहाई मुरादनगर से मेरठ हाईवे से आने वाले भारी वाहन पेरिफेरल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़कर गंतव्य की तरफ जा सकेंगे। मुरादनगर गंगनहर से मेरठ की तरफ आने वाले भारी वाहन गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग से नहीं जा सकेंगे।
ये वाहन एक्सप्रेसवे से ही जा सकेंगे। मोदीनगर से मेरठ की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। निवाड़ी से गंगनहर पटरी की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। भोजपुर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर चढ़कर वाहन गंतव्य की तरफ जा सकेंगे।
रैली में बस/कार व अन्य वाहनों के जाने का मार्ग
दिल्ली/गाजियाबाद से आने वाले वाहन मोदीनगर से सीधे कादराबाद पुलिस चौकी से आगे बायें मुड़कर पार्किंग स्थल पर जाएंगे।
मुजफ्फरनगर/शामली/सहारनपुर से आने वाले वाहन नहर पटरी से होते हुए सिवालखास से गेजा मार्ग से कार/बस पार्किंग मे जाएंगे।
हापुड से आने वाले वाहन (वाया खरखौदा) थाना खरखौदा तिराहे से मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मोड़ तिराहा से बायें मुड़कर सीधे कादराबाद पुलिस चौकी से यू-टर्न लेकर बायें बस पार्किंग में जाएंगे।
बिजनौर/मवाना से आने वाले वाहन मसूरी से दौराला होते हुए नहर पटरी से सिवालखास होते हुए गेजा मार्ग से बस/कार पार्किंग में जाएंगे।
परीक्षितगढ़/ किठौर से आने वाले वाहन टियाला अंडरपास (हापुड़ बाईपास) होकर थाना खरखौदा तिराहा से मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मोड़ तिराहा से बायें मुड़कर सीधे कादराबाद पुलिस चौकी से यू-टर्न लेकर बायें बस पार्किंग में जाएंगे।
शामली-बागपत से मेरठ आने वाले वाहन यहां से जा सकेंगे बागपत और शामली की तरफ से मेरठ आने वाले वाहन गंगनहर की पटरी से नहीं जाएंगे। बल्कि हाईवे से सीधे अपने गंतव्य की तरफ निकलेंगे।
Pages:
[1]