बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण: 24 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 23 फरवरी से पुलिस बल तैनात; ड्रोन से निगरानी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/uk-police-pic-1771733023867_m.webpसुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को होगी सुनवाई, क्षेत्र के 31 हिस्ट्रीशीटरों की होगी परेड. Concept Photo
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर 24 फरवरी को सुनवाई है। इसको लेकर अब पुलिस एलर्ट मोड में आ चुकी है। जहां 23 फरवरी से ही क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दी जाएगी। जबकि ड्रोन से क्षेत्र की ऊपर से निगरानी रहेगी। क्षेत्र के 31 हिस्ट्रीशीटरों की भी जल्द परेड आयोजित की जाएगी।
वहीं बनभूलपुरा कांड में छूटे लोगों पर भी नजर रहेगी। बीते एक वर्ष में मारपीट, बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज होने वालों को भी पुलिस चिह्नित कर रही है।
बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में मंगलवार यानी 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल, रेलवे को रेल सेवा विस्तार के लिए 31 हेक्टेयर भूमि चाहिए। रेलवे ने अपनी भूमि में करीब 4365 घरों को अतिक्रमण माना है।
सुनवाई से एक दिन पहले सर्वाधिक संवेदनशील क्षेत्र माने जाने वाले बनभूलपुरा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाएगी। हालांकि इससे पहले 10 दिसंबर फिर 16 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने थी, लेकिन कोर्ट ने आगे की तिथि तय कर दी।
एसपी सिटी मनोज कत्याल कि मानें तो रमजान के पर्व से पहले पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्र के धर्मगुरुओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।जो लोगों को सुप्रीम सुनवाई के दौरान समझाएंगे। कहा कि इस बार पुलिस क्षेत्र में फ्लैग मार्च नहीं निकालेगी। बनभूलपुरा कांड में छुटे लोगों का सत्यापन भी किया जाएगा।
पूरे शहर में रात 11 बजे के बाद दुकानें रहेंगी बंद
शहर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए सिर्फ बनभूलपुरा ही नहीं बल्कि पूरे शहर में रात 11 बजे के बाद दुकानें, मेडिकल स्टोर, चाय की दुकान, पान खोखे आदि बंद रहेंगे। वहीं रात 11 बजे के बाद अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों पर भी पुलिस सख्ती करेगी।
दुकानें खोलने वालों के खिलाफ पुलिस चालानी कार्रवाई करेगी। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि देर रात असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। ताकि शहर में शांति व्यवस्था बने रहे।
यह भी पढ़ें- बनभूलपुरा दंगा: मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को नहीं मिली जमानत, मामला दूसरी पीठ को भेजा
यह भी पढ़ें- बनभूलपुरा दंगा: 86 आरोपितों को मिली जमानत, मुख्य अभियुक्त अब्दुल मलिक अभी भी जेल में
Pages:
[1]