झारखंड के पलामू में मॉब लिंचिंग, चोरी के शक में युवक को पीट-पीट कर मार डाला
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Palamu-news-1771733104190_m.webpयुवकी मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। फोटो जागरण
संवाद सूत्र, पड़वा (पलामू)। पड़वा थाना क्षेत्र के कोकरसा गांव निवासी मनोज राम के 25 वर्षीय पुत्र पवन कुमार की ग्रामीणों द्वारा कथित रूप से पिटाई किए जाने से मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात तेलियाही गांव की बताई जा रही है।
पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि तेलियाही गांव में एक युवक को चोरी के आरोप में कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची, जहां पवन कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला।
पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।थाना प्रभारी के अनुसार ग्रामीणों का आरोप है कि पवन कुमार किसी घर में चोरी की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।
जांच में जुटी पुलिस
हालांकि घटना की वास्तविक स्थिति क्या थी, इसकी पुलिस गहन जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।इस संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना की सूचना पर अस्पताल पुलिस चौकी की एएसआई सुशीला टोप्पो (टीयू) पुलिस जवान विकास कुमार एवं महेंद्र कुमार के साथ अस्पताल पहुंचीं। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का इंक्वेस्ट कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- झारखंड में अप्रैल तक लागू होंगे नए लेबर कोड: आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट का खुलासा
यह भी पढ़ें- धनबाद नगर निगम चुनाव: वार्ड 51 में पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प, तीन घायल
Pages:
[1]