भारत में बड़े आतंकवादी हमले की साजिश नाकाम! तमिलनाडु से 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान और बांग्लादेश से निकला कनेक्शन
Terror Attack In India: भारतीय सुरक्षा सिक्योरिटी एजेंसियों ने कथित तौर पर देश में बड़े आतंकी हमले की साज़िश रचने के आरोप में तमिलनाडु से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारियों ने आरोपियों का पाकिस्तान और बांग्लादेश में मौजूद आतंकियों के साथ संदिग्ध लिंक होने की ओर इशारा किया है। ये गिरफ्तारियां तमिलनाडु में एक जॉइंट इंटेलिजेंस-बेस्ड ऑपरेशन के दौरान की गई।भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने तमिलनाडु के कई जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कथित आतंकी हमले की साजिश को अंजाम देने से पहले ही संदिग्धों को पकड़ लिया। उनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल को राजधानी लाया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह न्यूज एजेंसी ANI को बताया, “पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों की मदद से एक बड़ी आतंकवादी साजिश रचने के आरोप में तमिलनाडु से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस सभी संदिग्धों को तमिलनाडु से दिल्ली ला रही है। गिरफ्तार संदिग्धों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। उनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।“
संबंधित खबरें
देश के 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR खत्म, जानें- किस राज्य में कितने वोटर के कटे नाम अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 11:26 AM
Delhi Accident: दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! नशे में धुत शख्स ने फूड डिलीवरी एजेंट को कुचला, मौके पर ही मौत अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 10:09 AM
IDFC FIRST Bank में 590 करोड़ का महाघोटाला! चंडीगढ़ ब्रांच में सरकारी खातों में सेंध, 4 कर्मचारी सस्पेंड अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 9:43 AM
आरोपियों की हुई पहचान
आधिकारिक बयान में आगे कहा गया है, “दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु से मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल नाम के छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जो एंटी-सोशल एक्टिविटी में शामिल हैं। वे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट कर रहे थे। दो आरोपियों को उथुकुली से, तीन को पल्लदम से और एक को थिरुमुरुगनपूंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया।“
दिल्ली पुलिस ने आगे बताया, “वे नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल करके अपनी पहचान छिपाकर गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। ऑपरेशन के दौरान आठ मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए। सभी आरोपियों को ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है। इन आरोपियों पर आतंकवादियों की मदद करने का शक है। उन्होंने कई शहरों की रेकी की थी। दिल्ली में \“फ्री कश्मीर\“ के पोस्टर लगाए गए थे।“
पिछले साल दिल्ली में हुआ था आतंकी हमला
यह गिरफ्तारी 10 नवंबर, 2025 को लाल किले के पास हुए घातक कार विस्फोट के बाद गई है। विस्फोट में कम से कम 13 लोग मारे गए थे। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि के बारे में तुरंत पुलिस या इमरजेंसी सेवाओं को सूचित करने का आग्रह किया है। अधिकारियों ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है और ये उपाय एहतियात के तौर पर किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि आगे की जानकारी जुटाने और प्राप्त सूचनाओं की पुष्टि की जा रही है।
धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के पास सुरक्षा बढ़ाई गई
दिल्ली में आतंकी खतरे की आशंका संबंधी खुफिया जानकारी मिलने के बाद शनिवार को लाल किले के आसपास के इलाके और चांदनी चौक के कुछ हिस्से सहित राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया था कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LETT) ने कथित तौर पर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों को हमले वाले स्थानों की लिस्ट में रखा है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किले के पास संभावित विस्फोट के खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो प्रमुख पर्यटन स्थल और उच्च सुरक्षा वाला क्षेत्र है।
सूत्रों ने बताया कि ऐसी खुफिया सूचना है कि चांदनी चौक स्थित एक मंदिर को भी निशाना बनाया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि खुफिया जानकारी का सत्यापन और उनका आकलन किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर संवेदनशील धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
#WATCH | Tiruppur, Tamil Nadu | Visuals of the six arrested accused, namely Mizanur Rahman, Mohammad Shabat, Umar, Mohammad Litan, Mohammad Shahid, and Mohammad Ujjal from Tamil Nadu, being taken to Delhi, yesterday. The six accused were arrested by the Delhi Police. https://t.co/SAkLoE8Bji pic.twitter.com/PykAiqRrOv — ANI (@ANI) February 22, 2026
खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया है कि लश्कर-ए-तैयबा इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) आधारित हमले को अंजाम देने की कोशिश कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, हमले की यह कथित साजिश आतंकी समूह द्वारा छह फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए विस्फोट का बदला लेने के प्रयासों से जुड़ी है।
ये भी पढे़ं- Delhi Accident: दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! नशे में धुत शख्स ने फूड डिलीवरी एजेंट को कुचला, मौके पर ही मौत
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियां और दिल्ली पुलिस की इकाइयां आपस में करीबी समन्वय बनाए हुए हैं। सीसीटीवी निगरानी, वाहनों की जांच एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती के माध्यम से निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते, खोजी दस्ते और त्वरित प्रतिक्रिया दल भी रणनीतिक स्थानों पर तैनात किए गए हैं।
Pages:
[1]