Chikheang Publish time 2026-2-22 11:56:27

Himachal News: सरकारी स्कूल के शिक्षक का कारनामा, नाबालिग छात्राओं को कमरे में बुलाकर किया अनुचित व्यवहार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Girl-Assault-1771742128703_m.webp

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्राओं से अनुचित व्यवहार किया। प्रतीकात्मक फोटो



संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में जिला कुल्लू के एक शिक्षण संस्थान में शिक्षक पर छात्राओं से दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। सैंज घाटी के एक सरकारी स्कूल का यह मामला है। आरोप है कि शिक्षक ने तीन छात्राओं को अपने कमरे में बुलाकर अनुचित व्यवहार किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर थाना सैंज में मामला दर्ज कर लिया गया है।
दो को खाना बनाने में लगा दिया और एक के साथ...

19 फरवरी को विद्यालय के इतिहास प्रवक्ता ने कक्षा जमा एक की तीन छात्राओं को अपने कक्ष में बुलाया। आरोप है कि दो छात्राओं को रसोई में भोजन तैयार करने के लिए भेजा गया, जबकि एक छात्रा को कपड़े प्रेस करने के लिए कहा गया। कपड़े प्रेस करते वक्त शिक्षक ने छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार किया तथा उसे घटना के बारे में किसी को न बताने के लिए डराया-धमकाया।
स्कूल प्रशासन ने पुलिस को किया सूचित

छात्राओं ने स्कूल प्रधानाचार्य से पूरे मामले की शिकायत कर दी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
लोगों में आक्रोश

घटना के सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शिक्षा विभाग से भी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण अत्यंत संवेदनशील है। संबंधित छात्राओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने की है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल शिक्षा विभाग में होगा बड़ा फेरबदल, शिक्षकों के 11,716 रिक्त पदों को सीधी भर्ती और युक्तीकरण से भरने की तैयारी
Pages: [1]
View full version: Himachal News: सरकारी स्कूल के शिक्षक का कारनामा, नाबालिग छात्राओं को कमरे में बुलाकर किया अनुचित व्यवहार