deltin33 Publish time 2026-2-22 11:56:32

रुड़की प्रदीप हत्याकांड का खुलासा: मिस्टर उत्तराखंड विनायक त्यागी गिरफ्तार, लूट के लिए की हत्या

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Untitled-1-copy-1771742212136_m.webp

पुलिस गिरफ्त में आरोपित। जागरण



जागरण संवाददाता, रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पुराने पीर के पास 17 फरवरी को एक ग्रामीण प्रदीप का शव मिला था, जिसके सर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर मैं प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रदीप शराब खरीदने के लिए रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर आया था। यहां पर शराब की दुकान बंद थी। इसके बाद यहां पर उसे एक युवक विनायक त्यागी निवासी ग्राम बदला थाना छप्पर हाल निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर मिला। वह भी शराब खरीदने के लिए आया था।

दोनों में दोस्ती हो गई और यहां से रामपुर चुंगी शराब की दुकान से शराब लेने के बाद सुबह मंगलौर की ओर जाने लगे। मंगलौर के समीप बाग में दोनों शराब पी रहे थे। इसी बीच बातचीत में प्रदीप ने बताया कि उसके पास ₹20000 हैं, जिस पर लालच में विनायक त्यागी ने उसकी पहले गला दबाकर और फिर पत्थर से वार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपित विनायक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूटी गई धनराशि भी बरामद कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित 2019 मेंमिस्टर उत्तराखंड भी रह चुका है। वह लंबे समय से शराब का आदी है।

यह भी पढ़ें- दुबई से भारतीय खातों में आए सवा दो करोड़ रुपये, रुड़की में 11 लोगों पर FIR दर्ज

यह भी पढ़ें- ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, रुड़की में 80 हजार बकायेदारों के कटेंगे बिजली के कनेक्शन

यह भी पढ़ें- रुड़की के गंगनहर पटरी पर दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे दो दोस्तों की हुई मौत
Pages: [1]
View full version: रुड़की प्रदीप हत्याकांड का खुलासा: मिस्टर उत्तराखंड विनायक त्यागी गिरफ्तार, लूट के लिए की हत्या