cy520520 Publish time 2026-2-22 11:56:35

ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा, बीएचयू में इलाज के दौरान मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/death-1771742312478_m.webp

मीरजापुर: ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा, बीएचयू में हुई मौत।



जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विंध्याचल क्षेत्र के कंतित निवासी तौफीक की शनिवार की देर रात इलाज के दौरान बीएचयू मौत हो गई। अज्ञात लोग उनको नशीला पदार्थ खिलाकर उनका ई रिक्शा लूट ले गए है।

स्वजन के मुताबिक शुक्रवार देर रात तौफीक मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक आया और उनकी टोटो बुक कराकर औराई ले गया।

औराई पहुंचने पर उक्त युवक ने अपने चार अन्य साथियों को और बुला लिया। सभी मिलकर तौफीक को कछवा ले गए। आरोप है कि वहां जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया। वे बेहोश हो गए।

इसके बाद बदमाश ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। शनिवार की सुबह सड़क किनारे बेहोश पड़े तौफीक को एक राहगीर ने देखा तो उनके मोबाइल से स्वजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्वजन उन्हें मंडलीय अस्पताल ले गए।

बिगड़ती हालात को देखते हुए से उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया। जहां उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। स्वजन ने घटना की सूचना कछवां थाने में दी तो पुलिस ने घटना स्थल कटरा कोतवाली का बताकर यहां भेज दिया।
Pages: [1]
View full version: ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा, बीएचयू में इलाज के दौरान मौत