cy520520 Publish time 2026-2-22 12:27:51

पेड़ से टकराई कार के उड़े परखच्चे, तीन की मौत; शादी से लौट रहे परिवार संग हुआ बरेली में हादसा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/bareilly-car-accid-1771743900064_m.webp

क्षतिग्रस्त कार।



जागरण संवाददाता, बरेली। शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की कार दिल्ली रोड पर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर हो मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए।
शादी में शामिल हाेने गए थे कार सवार

पुलिस के मुताबिक, रामपुर के कल्याणपुर शहजाद नगर निवासी गोविंद अपनी पत्नी मोनी, पिता खेमकरन, चाचा राम बहादुर और फूफा राम गुलाम के साथ अपनी बुआ के बेटे राहुल की शादी में शामिल होने शाही गए थे। देर रात करीब 1.30 बजे वह रामपुर वापस लौट रहे थे कि तभी किला थाना क्षेत्र के स्वालेनगर में उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
कार के उड़ गए परखच्चे

कार की गति अधिक होने की वजह से उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में गोविंद की पत्नी मोनी, पिता खेमकरन और फूफा रामगुलाम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोविंद, उनका दो वर्षीय बेटा व चाचा राम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। किला थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बदायूं हाईवे पर बरातियों की बस के उड़े परखच्चे, तीन की मौत और 10 घायल; सड़क पर मची चीखपुकार
Pages: [1]
View full version: पेड़ से टकराई कार के उड़े परखच्चे, तीन की मौत; शादी से लौट रहे परिवार संग हुआ बरेली में हादसा