deltin33 Publish time 2026-2-22 13:26:40

नई दिल्ली-हावड़ा होली स्पेशल ट्रेन का आरा में होगा ठहराव, रेलवे ने की घोषणा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Train-(5)-1771748428913_m.webp

नई दिल्ली और हावड़ा स्पेशल ट्रेन का आरा में ठहराव। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, आरा। होली के मद्देनज़र रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ और पूर्वा एक्सप्रेस का लोड कम करने के लिए रेलवे ने नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दैनिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पटना, आरा और जसीडीह होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 04052 नई दिल्ली–हावड़ा होली स्पेशल 25 फरवरी से तीन मार्च तक प्रतिदिन नई दिल्ली से शाम 18:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर करीब 12:10 बजे आरा जंक्शन पर ठहरते हुए रात्रि 23:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 04051 हावड़ा–नई दिल्ली स्पेशल 27 फरवरी से पांच मार्च तक प्रतिदिन हावड़ा से मध्यरात्रि 1:40 बजे खुलेगी। यह ट्रेन दोपहर 12:30 बजे आरा जंक्शन पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 8:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन से होली में घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Pages: [1]
View full version: नई दिल्ली-हावड़ा होली स्पेशल ट्रेन का आरा में होगा ठहराव, रेलवे ने की घोषणा