Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक ध्वस्त हुआ अफगानिस्तान का मदरसा, मलबे में अपने को ढूंढते दिखे लोग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में ध्वस्त हुए अफगानिस्तान के एक मदरसे का वीडियो सामने आया है। जिसमें बचाव दल मलबे में खुदाई कर रहे हैं और परिजनों को खोज रहे हैं।

अफगान सूत्रों ने टोलो न्यूज को बताया कि पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में मदरसा उन जगहों में से एक था, जिन पर रात में हमला हुआ था। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि अफगानिस्तान में सात जगहोंको निशाना बनाकर किए गए हमलों में 20 से ज्यादा लोग मारे गए।

शनिवार देर रात शुरू हुए इन हमलों में पक्तिका के बरमल और उरगुन जिलों के साथ-साथ नंगरहार प्रांत के खोग्यानी, बेहसूद और गनी खेल जिलों को निशाना बनाया गया। एक अफगान सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, एक घर पर हमला होने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 12 बच्चे और महिलाएं शामिल थे।

पाकिस्तान ने पुष्टि की है कि उसने अफगान सीमा पर सात आतंकी कैंपों के खिलाफ इंटेलिजेंस बेस्ट सलेक्टिव ऑपरेशन किए हैं।
आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया- पाकिस्तान

पकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने एक्स पर एक पोस्ट में हमले की पुष्टि करते हुए पिछले सप्ताह रमजान की शुरुआत से हुए तीन हमलों का हवाला दिया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने खुफिया जानकारी के आधार पर सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान तालिबान और उसके सहयोंगियों से संबंधित सात आतंकवादी कैंपों और ठिकानों को निशाना बनाया है।“
काबुल ने हवाई हमलों की निंदा की

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी जनरलों पर अपनी सुरक्षा नाकामियों से ध्यान भटकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। अफगान सरकार ने मिलिटेंट ग्रुप्स को पनाह देने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने किया एयरस्ट्राइक, 19 नागरिकों की हुई मौत; अब बदला लेने की तैयारी में तालिबान
Pages: [1]
View full version: पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक ध्वस्त हुआ अफगानिस्तान का मदरसा, मलबे में अपने को ढूंढते दिखे लोग