Chikheang Publish time 2026-2-22 15:26:26

रोडवेज बस में महिला के पर्स से पांच लाख के जेवर चोरी, चालक-परिचालक पर लगाए आरोप

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Gahne-chori-1771754752729_m.webp



जागरण संवाददाता, हरदाेई। फर्रुखाबाद से रोडवेज बस में सवार होकर शनिवार शाम घर आ रही महिला की पर्स बस की सीट पर छूट गई। बस का पीछा करते हुए दंपती बस अड्डे पर पहुंचे। परिचालक ने पर्स थमा दी। पर्स खोलकर देखी तो उसमें रखे पांच लाख रुपये के जेवर गायब थे। दंपती ने चालक व परिचालक पर जेवर गायब करने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है।

हरपालपुर के ग्राम कत्ते के मनोज ने बताया कि फर्रुखाबाद के पंकजपुरवा गांव में भांजे की शादी थी। वह परिवार के साथ शादी में शामिल होने गया था। शनिवार की शाम रोडवेज बस से पत्नी सोनेश्री और बहन रुचि के साथ घर आ रहा था। बस में उसके परिवार के अलावा कोई सवारी नहीं थी। लमकन गांव के पास बस रुकवाकर सभी लोग उतर गए।

सीट पर ही छूट गया था पर्स

बस की सीट पर सोनेश्री की पर्स छूट गई। जब तक उसे पर्स छूटने का पता चला बस काफी दूर निकल चुकी थी। इसके बाद मनोज ने गांव से बाइक मंगाकर पत्नी के साथ बस का पीछा किया। रोडवेज बस अड्डे पर बस खड़ी हुई। पीछे से मनोज पत्नी को लेकर पहुंच गया। महिला परिचालक से पर्स के बारे में पूछा परिचालक ने उसे पर्स थमा दी।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी में ट्रांसफार्मर से 6 लाख का कॉपर चोरी, धरौली के 300 घरों की बत्ती गुल

पर्स खोलकर देखी तो उसमें रखा एक हार, दो जोड़ी पायल,एक नाक का फूल, बिछुआ, चांदी की बाल चोटी, बच्चे के चांदी के कंगन आदि गायब थे। दंपति ने जेवर की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है। चालक और परिचालक पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि फर्रुखाबाद से आते समय पर्स से जेवर गायब हुए हैं। जांच की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: रोडवेज बस में महिला के पर्स से पांच लाख के जेवर चोरी, चालक-परिचालक पर लगाए आरोप