cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने वायरल वीडियो पर दी सफाई, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/C-672-1-HLD1074-430143-copy-1771755505436_m.webp

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन. File Photo



जागरण संवाददाता, रुड़की। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की एक वीडियो रविवार को प्रसारित होने के बाद उनका आधिकारिक बयान है। उन्होंने कहा कि उनकी छवि को कुछ लोग ने धूमिल करने के इरादे से कांट छांट कर अपनी तरफ से मिर्च मसाला लगाकर वीडियो को प्रसारित किया गया। इस मामले में वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।

सोमवार को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने जारी बयान में बताया कि वह अपने पत्रकार मित्र के यहां पर शादी समारोह में गए हुए थे। यहां पर डांस का कार्यक्रम भी चल रहा था। वह अपनी सीट पर बैठे हुए थे। इस दौरान नृत्य करने वाली महिला ने निवेदन किया कि वह डांस करना चाहती हैं, जिस पर महिला ने नृत्य किया और पर सीट पर बैठे नृत्य को देखते रहे।

इस दौरान उन्होंने इनाम के तौर पर महिला कलाकार को कुछ रुपये भी दिए लेकिन कुछ लोगों ने इस वीडियो को गलत तरीके से प्रसारित किया है। उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि वह सदैव कानून और मर्यादा के दायरे में रहकर सार्वजनिक जीवन का निर्वहन करते आए हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति या संगठन इस वीडियो को गलत तथ्यों के साथ प्रसारित कर रहा है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित लोगों को तत्काल भ्रामक सामग्री हटाने की सलाह दी है, अन्यथा मानहानि एवं आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने चार के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा, यह है मामला
Pages: [1]
View full version: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने वायरल वीडियो पर दी सफाई, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी