deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

72 घंटे के अल्टीमेटम के बीच नया विवाद; अकाल तख्त पर दोनों पूर्व जत्थेदारों को तलब करने की मांग तेज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/sgpc-1771762154711_m.webp

श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचे तख्त श्री पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार रणजीत सिंह गोहर।



जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब से जुड़े विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। तख्त श्री पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार रणजीत सिंह गोहर ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को मांग पत्र सौंपकर दोनों पूर्व जत्थेदारों को तख्त पर पेश करने और उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की है।

यह मांग उस समय उठी है जब सचखंड श्री दरबार साहिब के मौजूदा हेड ग्रंथी और अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने हाल ही में जालंधर में प्रेस वार्ता कर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि अकाली दल पर गंभीर सवाल उठाए थे। इसके बाद एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी की ओर से उन्हें 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था कि यदि उनके पास कोई ठोस सबूत हैं तो वे पेश करें।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में सरहद पार हथियार तस्करी मॉड्यूल बेनकाब; पांच पिस्तौल संग दो आरोपी गिरफ्तार
संपत्तियों की जांच करवाने की रखी मांग

इसी बीच रणजीत सिंह गोहर ने मांग की है कि ज्ञानी रघबीर सिंह और पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की संपत्तियों की जांच कराई जाए। उनका कहना है कि यदि ये धार्मिक पदों पर रहते हुए आलीशान कोठियों और संपत्तियों के मालिक बने हैं तो इसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि संबंधित पक्षों के पास अपने आरोपों के समर्थन में दस्तावेज हैं तो उन्हें भी सार्वजनिक किया जाए, ताकि “दूध का दूध और पानी का पानी” हो सके।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में नायब सैनी का आप और कांग्रेस पर तीखा हमला; हरियाणा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
पंथक व सियासी हलकों में हलचल तेज

दूसरी ओर, ज्ञानी रघबीर सिंह ने भी एसजीपीसी को जवाबी तौर पर समयसीमा देते हुए कहा है कि यदि उनके उठाए सवालों का जवाब नहीं दिया गया तो वे दस्तावेज संगत के सामने रखेंगे। इस पूरे घटनाक्रम से पंथक और सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब नजर इस बात पर टिकी है कि क्या श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से दोनों पूर्व जत्थेदारों को औपचारिक रूप से तलब किया जाएगा या मामला आंतरिक स्तर पर ही सुलझाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कनाडा में पीआर के नाम पर शादी कर 47 लाख की ठगी; बठिंडा में पांच आरोपितों पर केस दर्ज
Pages: [1]
View full version: 72 घंटे के अल्टीमेटम के बीच नया विवाद; अकाल तख्त पर दोनों पूर्व जत्थेदारों को तलब करने की मांग तेज