cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

जोधपुर में शादी के दिन घर में पसरा मातम, दो सगी बहनों ने किया सुसाइड

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Jodhpur-Two-Sister-1771751946570_m.webp

जोधपुर में शादी के दिन घर में पसरा मातम। (सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जोधपुर के मनाई गांव में शादी के घर में तब मातम पसर गया, जब दो बहनों की शादी के दिन ही उनकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों लड़कियों ने कथित तौर पर कोई जहरीली चीज खा ली थी।

शोभा और विमला की शादी शनिवार को होनी थी और शुक्रवार रात को उनकी शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, तभी यह घटना हुई। बहनों को ढूंढने पर, परिवार वाले उन्हें जोधपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
शादी के दिन घर में पसरा मातम

एडीसीपी रोशन मीणा ने कहा कि उनके घर पर शादी का जश्न शु्क्रवार देर रात तक चलता रहा। आधी रात के आसपास, दोनों दुल्हनें सो गईं।

उन्होंने कहा, “सुबह करीब 4 बजे, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार वाले उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, और उनके शव घर वापस लाए गए, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई।“
पुलिस को जहरीली चीज खाने का शक

पुलिस को यह जानकारी मिली, तो वे मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार की तैयारी रोक दी। अधिकारियों ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया और बाद में परिवार को लौटा दिया गया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि बहनों की मौत कोई जहरीली चीज खाने से हुई होगी, हालांकि मौत का सही कारण पोस्टनार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Pages: [1]
View full version: जोधपुर में शादी के दिन घर में पसरा मातम, दो सगी बहनों ने किया सुसाइड